जालना - नगरसोल शटल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

जालना-नगरसोल शटल सेवा भारतीय रेलवे की दक्षिण मध्य रेलवे की नई शटल सेवा है जो जालना जिला व नगरसोल को जोड़ती है। इसका शुभारंभ १७ मार्च २०१२ को जालना के खासदार रावसाहेब दानवे ने सुबह १०:३५ को किया गया।[१] यह रेल जालना से शुरू होकर औरंगाबाद से होते हुए नगरसोल जाती है।

विशेषताएँ

इस शटल में आठ डब्बे है जिनमे दो पावर कार है वह छः सामान्य डब्बे है। इसकी कुल आसनक्षमता २,२४० है।[२] यह जालना से नगरसोल की यात्रा ३ घंटे ४५ मिनट में पुरी करेगी व नगरसोल से जालना की वापसी यात्रा के लिए इसे चार घंटे लगेंगे।[२] यह शटल एक्सप्रेस जालना से सप्ताह के छः दिन सुबह ५:३० को निकलती है औरंगाबाद में यह ७:१० को व अंततः नगरसोल में १०:३० बजे पहुँचती है।[३] वापसी की यात्रा यह नगरसोल से शाम में ६:१५ से शुरू करती है औरंगाबाद में यह ९:१५ व अंततः जालना में यह १०:१५ को पहुँचती है।[३] इसमें आगे चलकर दो महिला डिब्बे जोड़ने की भी योजना है।[३]

सन्दर्भ

साँचा:reflist