जापानी बटेर
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
साँचा:taxobox/speciesसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomy
| जापानी बटेर Coturnix japonica | |
|---|---|
| चित्र:Japanese Quail.jpg | |
| Scientific classification | |
| Binomial name | |
| कॉटर्निक्स जॅपॉनिका |
जापानी बटेर (Japanese quail या coturnix quail) (Coturnix japonica) बटेर कुल का एक पक्षी है। यह पूर्वी एशिया में प्रजनन करता है जिसमें उत्तरी मंगोलिया, रूस के साख़ालिन, बायकाल और वितिम इलाके, पूर्वोत्तर चीन, जापान, उत्तरी कोरिया तथा दक्षिणी कोरिया शामिल हैं। कुछ संख्या जापान से प्रवास नहीं करती है लेकिन अधिकतर पक्षी सर्दियों में दक्षिण में दक्षिणी चीन, लाओस, वियतनाम, कंबोडिया, म्यानमार, भूटान और पूर्वोत्तर भारत की ओर प्रवास कर जाते हैं।[१]
जिन जगहों पर इस पक्षी का मूल निवास है, या प्रचलित किया गया है अथवा यदा-कदा मिलता है वह इस प्रकार हैं:-
- मूल निवास — भूटान, चीन, भारत, जापान, कोरिया (उत्तरी तथा दक्षिणी), लाओस, मंगोलिया, म्यानमार, रूस, थाइलैंड तथा वियतनाम
- प्रचलित किया गया — इटली, रियूनियन द्वीप समूह तथा हवाई (यू एस ए)
- यदा-कदा मिलना — कंबोडिया तथा फ़िलीपीन्स[१]