ज़ग्रेब भूकंप 2020

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
ज़ाग्रेब में भूकंप से पीड़ित क्षेत्र

22 मार्च 2020 की सुबह लगभग 6:24 बजे (सी.ई.टी) ज़ाग्रेब में 5.4 या 5.5 की तीव्रता पर भूकंप आया। इसका केन्द्र क्रोएशिया में 3 किलोमीटर (1.9 मील) दक्षिण-पश्चिम में और 7 किलोमीटर (4.3 मील) उत्तर में फैला था। मेर्साली तीव्रता परिमाप पर इसकी तीव्रता VII ( बहुत मजबूत) मापी गई। यह 1880 के भूकंप के बाद से ज़ाग्रेब का सबसे मजबूत भूकंप था। भूकंप स्लोवेनिया में भी महसूस किया गया था। भूकंप से कुल 27 लोग घायल हुए, जिनमें से एक किशोर लड़की भी थी। यह भूकंप 2020 के कोरोनावायरस महामारी के दौरान आया जिससे सरकार द्वारा निर्धारित सामाजिक दूराव के उपायों को लागू करने में समस्याएँ पैदा हुई। [१][२][३]

भूगर्भशास्त्र और भूकंप

ज़ाग्रेब भूकंप का सिस्मोग्राफ़

ज़ाग्रेब मेदवेदिका पर्वत के दक्षिण में स्थित है। पहाड़ का उत्तरी किनारा एक प्रमुख भ्रंश द्वारा बनता है जो कि चतुर्थ कल्प के दौरान सक्रिय रहा है। यह भूकम्प आघूर्ण परिमाण मापक्रम के अनुसार 5.4 MW था। यह धरती में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई तक था। क्रोएशिया की भूकंपीय सेवा के अनुसार भूकंप का तीव्रता 5.5 MW था और मेर्साली तीव्रता परिमाप पर अधिकतम तीव्रता VII (बहुत मजबूत) थी। यह 1880 में आए भूकंप के बाद से ज़ाग्रेब में सबसे मजबूत भूकंप था।

भूकंप का केंद्र क्रोएशिया की राजधानी ज़ाग्रेब से 7 किलोमीटर (4.3 मील) उत्तर में कासीना की बस्ती के करीब था। [४]

भूकंप के बाद के झटकें

मुख्य भूकंप के सात घंटों के भीतर 30 से अधिक झटकें दर्ज किए गए, वैसे तो भूकंप के साथ जुड़े झटकों की संख्या 100 से अधिक थी पर अधिकांश 2.0 परिमाण से कमजोर थे। 26 मार्च के अंत तक, भूकंप के बाद 1.3 मेगावाट से अधिक या बराबर के 106 झटकें पाए गए। जिनमें से 8 की तीव्रता 3.0 या उससे अधिक थी। क्रोएशिया की भूकंपीय सेवा के अनुसार सबसे बड़ा 6:01 UTC मिनट में 4.8 मेगावाट की घटना थी।

Aftershocks of ṃ 3.0 or greater
Date Time (UTC) M MMI Depth साँचा:tooltip
साँचा:nts 05:29 3.0 साँचा:ntsh III-IV साँचा:convert
साँचा:nts 05:32 3.0 साँचा:ntsh III-IV साँचा:convert
साँचा:nts 06:01 4.8 साँचा:ntsh VI साँचा:convert
साँचा:nts 06:41 3.4 साँचा:ntsh IV-V साँचा:convert
साँचा:nts 08:04 3.0 साँचा:ntsh III-IV साँचा:convert
साँचा:nts 09:11 3.0 साँचा:ntsh III-IV साँचा:convert
साँचा:nts 10:12 3.3 साँचा:ntsh IV-V साँचा:convert [५]
साँचा:nts 19:53 3.2 साँचा:ntsh IV साँचा:convert [६]

नुकसान

इस भूकंप में 7,000 से अधिक इमारतों के नुकसान की सूचना दर्ज की गई। भूकंप के कारण कई बार आग लगी। कुछ क्षेत्रों में बिजली और इंटरनेट संबंधित समस्या आती। शहर का गिरजाघर भी क्षतिग्रस्त हुआ। भूकंप से शहर के केंद्र के अधिकांश संग्रहालय क्षतिग्रस्त हो गए। शहर भर में जान-माल की की क्षति हुई। शहर के सबसे बड़े प्रसूति अस्पताल को खाली कर दिया गया। इसके अलावा, 23 प्राथमिक विद्यालय, 2 माध्यमिक विद्यालय, 20 विश्वविद्यालय और 18 संस्थानों की भी नुकसान की सूचना पाई गई। भूकंप से कुल 27 लोग घायल हुए, जिनमें से एक किशोर लड़की भी थी।

24 मार्च को, क्रोएशिया की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने राहत प्रयासों के लिए 4,200,000 क्रोएशियाई रकम दान किए। इटली, स्लोवेनिया, हंगरी और ऑस्ट्रिया ने टेंट, बेड, गद्दे, हीटर और स्लीपिंग बैग के रूप में सहायता भेजी। 25 मार्च को, यह घोषणा की गई कि सरकार के सदस्यों, साथ ही क्रोएशिया के राजदूत रॉबर्ट कोहर्स्ट ने पीड़ितों के लाभ के लिए अपने मार्च पेचेक को छोड़ दिया और संसद के अध्यक्ष गोर्डन जैंड्रोकोविक्स ने संसद के सदस्यों को ऐसा ही करने के लिए आमंत्रित किया। [७][८] [९] [१०]

संदर्भ

  1. https://civilna-zastita.gov.hr/vijesti/vijesti/potresi-na-zagrebackom-podrucju/2285 स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। |website=civilna-zastita.gov.hr |accessdate=23 March 2020}}
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. Herak, D.; Herak, M.; Tomljenović, B. (2009). "Seismicity and earthquake focal mechanisms in North-Western Croatia" (PDF). Tectonophysics. 465 (1–4): 215. doi:10.1016/j.tecto.2008.12.005. Archived from the original (PDF) on 8 अगस्त 2017. Retrieved 27 मार्च 2020. {{cite journal}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  5. साँचा:cite web
  6. साँचा:cite web
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  10. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।