जगन्नाथपुर मंदिर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:JAGANNATH TEMPLE PICTURE.jpg
रांची (झारखण्ड) के जगन्नाथपुर क्षेत्र में स्थित जगन्नाथ मंदिर                             

जगन्नाथ मंदिर रांची के बड़कागढ़ रियासत के उदयपुर परगना जगन्नाथपुर धुर्वा में स्थित है, इसका निर्माण सन् 1691 ई में नागवंशी राजा ठाकुर एनी नाथ शाहदेव ने किया था, यह उत्कल पुरी के जगन्नाथ मंदिर के तर्ज पर बनाया गया है। मंदिर का निर्माण एक छोटी पहाड़ी पर किया गया है जिसकी ऊँचाई लगभग 85-90 मीटर है। मंदिर परिसर में कई घने वृक्ष हैं जो इसके वातावरण को और भी शुद्ध बनाते हैं। निर्माण काल से लेकर आज तक मंदिर की संरचना में कई बदलाव किये गये हैं। वर्त्तमान में वाहन लेकर सीधे मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुँचने की सुविधा है।  

मुख्य मंदिर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक पहाड़ी पर एक और छोटा मंदिर है जिसे मौसीबाड़ी के नाम से जानते हैं। रथयात्रा के अवसर पर मुख्य मंदिर से लेकर मौसीबाड़ी तक यात्रा निकाली जाती है। यहाँ प्रत्येक वर्ष भव्य रथयात्रा होती है और सात दिनों तक मेला लगता है।