चौखंडी स्तूप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Chaukhandi Stupa-5.jpg
Various plinths at the Chaukhandi Stupa
चित्र:Chaukhandi Stupa-4.jpg
Close up of Chaukhandi Stupa plinth

सारनाथ स्थित प्रमुख स्मारक चौखंड स्तूप है, जो सारनाथ से ८०० मीटर दक्षिण-पश्चिम में ऊंची ईंटों से बना है। ये महत्त्वपूर्ण बौद्ध स्तूप है और वाराणसी से १३ कि.मी दूर स्थित है।[१] इसका वर्णन चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी किया था। इस स्तूप का आकार चौकोर है। कुर्सी के आकार पर क्रमशः घटती हुई तीन मंजिलें ठोस ईंटों से बनाई गई हैं, इसलिए इसे चौखंडी स्तूप कहते हैं। इस स्तूप में ईंट और रोड़ी का बड़ी मात्रा में उपयोग किया गया है। यह विशाल स्तूप चारों ओर से अष्टभुजीय मीनारों से घिरा हुआ है। कहा जाता है यह स्तूप मूल रूप से सम्राट अशोक द्वारा बनवाया गया था।[२] गुप्त काल में यह विशाल स्तूप बन गया था।[३]


इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:commonscat