चोलिस्तान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Derawar Fort 3 by gul791.jpg
चोलिस्तान का देरावड़ क़िला

चोलिस्तान, जिसे स्थानीय भाषा में रोही भी कहते हैं, पाकिस्तानी पंजाब और भारत व सिंध के कुछ पड़ोसी भागों में फैला हुआ एक रेगिस्तान व अर्ध-रेगिस्तानी क्षेत्र है। यह थर रेगिस्तान से जुड़ा हुआ है। यहाँ हकरा नदी का सुखा हुआ प्राचीन मार्ग है जिसके किनारे सिन्धु घाटी सभ्यता के बहुत से खंडहर मिलते हैं। ९वीं सदी में राय जज्जा भट्टी द्वारा बनाया गया देरावड़ क़िला भी चोलिस्तान के बहावलपुर क्षेत्र में खड़ा है।[१]

चित्र:A group of folk singers in the Cholistan Desert with unique musical instruments.jpg
अद्वितीय वाद्ययंत्रों के साथ चोलिस्तान रेगिस्तान में लोक गायकों का एक समूह

नामोत्पत्ति

'चोल' का अर्थ कई तुर्की भाषाओं में 'मरुभुमि' होता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. Mughal, M.R. 1997. Ancient Cholistan. Lahore: Feroz and Sons.