चिरांग जिला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चिरांग ज़िला
চিৰাং জিলা
राज्य असम
साँचा:flag/core
मुख्यालय काजलगाँव
क्षेत्रफल साँचा:convert
जनसंख्या 454,208 (2001)
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कोकराझार
विधानसभा सीटें 1. सिडली (ST), 2. बिजनी
आधिकारिक जालस्थल

चिरांग (Pron: ˌʧɪˈrɑ:ŋ/ˌʧɪˈræŋ) जिला (साँचा:lang-as) असम के 27 जिलों में से एक है। भारत के जनगणना, 2011 के अनुसार उत्तर कछर जिला के बाद यह असम का दूसरा सबसे कम आबादी वाला जिला है।[१]

इतिहास

यह राज्य के क्षेत्र बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद में एक अपेक्षाकृत नया जिला है। चिरांग जिले को बोगाईगाँव जिला से 2004 में अलग किया गया।[२] "चिरांग" शब्द गारो भाषा के शब्द से लिया गया है जहाँ "चि" शब्द का अर्थ जल तथा "रांग" शब्द का अर्थ धन है। यह शब्द पड़ोस के देश भूटान के सिरांग जिले की एक प्रतिलिपि भी हो सकता है।

राष्ट्रीय संरक्षित क्षेत्र

जनसांख्यिकीय

2011 की जनगणना के अनुसार चिरांग जिले की आबादी 481,818 है,[१] जो कि सूरीनाम देश के लगभग बराबर है।[३] जनसंख्या के यह आकड़े इस जिले को भारत में 547वां स्थान देते है (कुल 640 जिलों में)।[१] इस जिले का घनत्व साँचा:convert है।[१] 2001-2011 के दशक में जनसंख्या वृद्धि दर 11.26% रही है।[१] चिरांग का लिंगानुपात 969 महिला प्रति 1000 पुरुष है,[१] और साक्षरता दर 64.71% है।[१]

वनस्पति और प्राणी समूह

मानस राष्ट्रीय उद्यान इसी जिले में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल साँचा:convert है।[४] यह उद्यान चिरांग के साथ चार अन्य जिलों में भी फैला है।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:asbox