घासीराम यादव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

घासीराम यादव (15 नवंबर 1924-30 नवंबर 1998) भारतीय राजनीतिज्ञ तथा पूर्व अलवर से लोकसभा सांसद हैं।[१] येे कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। ये "मैं राजस्थान सरकार बोल रहा हूं" के तकियाकलाम से प्रसिद्ध हैं।[२]

राजनैतिक सफर

घासीराम यादव 1952 में नायब तहसीलदार की नौकरी छोड़ चुनाव में मुण्डावर विधान सभा क्षेत्र से खड़े हुए व जीते। 1957 में भी ये मुण्डावर से जीते। 1962 में उनको मुण्डावर की जगह बहरोड़ विधानसभा का टिकट दिया। वहां भी ये जीत गए। फिर 1967 में ये बहरोड़ में अमीलाल से हार गए। फिर 1972 में ये दोबारा बहरोड़ से जीते। लेकिन 1977 में इन्होंने मुण्डावर से चुनाव लड़ा तो हार गए। हालांकि इसके बाद 1980 में ये मुण्डावर से ही विधायक बन गए। 1990 में ये पुनः विधायक चुने गए। फिर 1993 में भी ये विधायक बने। अंत में 1997 में ये सांसद चुनाव जीत कर लोकसभा में आए। इस प्रकार ये छः बार विधायक और एक बार सांसद चुने गए हैं।[२]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

साँचा:stub

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. साँचा:cite news