ग्यालशिंग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
साँचा:if empty
Gyalshing
{{{type}}}
साँचा:location map
निर्देशांक: साँचा:coord
ज़िलापश्चिम सिक्किम ज़िला
प्रान्तसिक्किम
देशसाँचा:flag/core
ऊँचाईसाँचा:infobox settlement/lengthdisp
जनसंख्या (2011)
 • कुल४,०१३
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
भाषाएँ
 • प्रचलितनेपाली, लेपचा, लिम्बू , सिक्किमी, नेपालभाषा
पिनकोड737 111
दूरभाष कोड03595

साँचा:template otherसाँचा:main other

ग्यालशिंग (Gyalshing) भारत के सिक्किम राज्य के पश्चिम सिक्किम ज़िले में स्थित एक शहर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।[१][२]

विवरण

सिक्किम का पश्चिमी जिला पूर्वी हिमालय क्षेत्र के सबसे खूबसूरत और पवित्र स्थानों में एक माना जाता है। इस क्षेत्र की जैव विविधता इसे अन्य स्थानों से अलग करती है। साथ ही यहां स्थित अनेक मठों के कारण इसे मठभूमि नाम से भी संबोधित किया जाता है। यहां के कुछ मठ तो शताब्दियों पुराने हैं। एक पहाड़ी चोटी पर स्थित संगा चोलिंग मठ 1697 में बनवाया गया था। इसे सिक्किम के सबसे प्राचीन मठों में एक माना जाता है। यहां की खेचियापलरी झील, धार्मिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। एशिया का दूसरा सबसे ऊंचा सिंगशोर झूला पुल यहां आने वाले पर्यटकों आकर्षण के केन्द्र में रहता है। पश्चिमी सिक्किम के हर हिस्से में खूबसूरत झरनों को देखा जा सकता है। इस जिले को लोकप्रिय जोंगरी-गोईचाला पैदल यात्रा मार्ग का प्रवेश द्वार माना जाता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. "Sikkim Development Report," Planning Commission, Government of India, Academic Foundation, 2008, ISBN 9788171886685