गोल्ड (2018 फ़िल्म)
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (अगस्त 2018) साँचा:find sources mainspace |
गोल्ड एक ऐतिहासिक खेल पर आधारित 2018 की भारतीय हिन्दी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन रीमा कगति ने और निर्माण एक्सेल एंटरटैनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर ने मिल कर किया है। इसमें मुख्य किरदार में अक्षय कुमार, मौनी राय, कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह, अमित साध और सनी कौशल हैं।
कलाकार
- अक्षय कुमार - तपन दास
- मौनी रॉय
- कुणाल कपूर - सम्राट
- विनीत कुमार सिंह - इम्तियाज़ शाह
- अमित साध - रघुबीर प्रताप सिंह
- सनी कौशल - हिम्मत सिंह
- निकिता दत्त
निर्माण
विकास
इस फिल्म को बनाने की आधिकारिक घोषणा अक्टूबर 2016 में की गई थी, जिसमें बताया गया था कि इस फिल्म में मुख्य किरदार अक्षय कुमार निभाएंगे। इस फिल्म में कलाकारों को हॉकी सिखाने के लिए अर्जुन पुरस्कार प्राप्त भारत के पूर्व राष्ट्रिय हॉकी टीम के कप्तान, संदीप सिंह को चुना गया।
इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग यॉर्कशायर और इंग्लैंड के मिडलैंड में हुई थी।
फिल्मांकन
इस फिल्म के फिल्मांकन की शुरुआत 1 जुलाई 2017 में ब्रैडफोर्ड, इंग्लैंड में हुई। जिसके बाद फिल्माने का कार्य वहाँ से यॉर्कशायर, डॉनकास्टर और रोथरहैम में हुआ। जब इंग्लैंड में शूटिंग का सारा काम हो गया, तो पूरा दल सितम्बर 2017 को पंजाब लौट आया। जिसमें उन्हें अमृतसर और पटियाला में बाकी बची शूटिंग पूरी करनी थी। अंत में दिसम्बर 2017 को मुंबई में फिल्म बन कर तैयार हो गया। 10 दिसम्बर 2017 को अक्षय कुमार ने बताया कि इस फिल्म को बनाने का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद इसकी पहली झलक 5 फरवरी 2018 को दिखाई गई।