गॉस (इकाई)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
डॉ गॉस जिन्होंने फिजिक्स के क्षेत्र में बहुत योग दान दिया है।

गॉस जिसे G द्वारा निरुपित किया जाता है सीजीएस पद्धति में चुम्बकीय क्षेत्र (B) की इकाई है, जिसे "चुम्बकीय फलक्स घनत्व" और "चुम्बकीय प्रेरण" के रूप में भी जाना जाता है। इसका नामकरन जर्मन गणितज्ञ और वैज्ञानिक कार्ल फ्रेडरिक गॉस के सम्मान में किया गया। एक गॉस, एक मैक्सवेल प्रति वर्ग सेमी के रूप में परिभाषित किया जाता है। सीजीएस निकाय के औपचारिक रूप से व्यापकीकृत अन्तर्राष्ट्रीय इकाई प्रणाली है जिसमें B की इकाई टेसला को उपयोग किया जाता है। एक गॉस का मान 1×10−4 टेसला (100 μT) होता है।

इकाई नाम और संकेत

गॉस इकाई को का उच्चारण गॉस (साँचा:lang-en) किया जाता है और इसे G से लिखा जाता है।[१]

इकाई परिवर्तन

1 goses = 1×10^4 texla

प्ररूपी मान

  • 10−9–10−8 गॉस – मानव मस्तिष्क का चुम्बकीय क्षेत्र
  • 0.31–0.58 गॉस – पृथ्वी की सतह पर चुम्बकीय क्षेत्र
  • 25 गॉस – पृथ्वी की आंतरिक सतह का चुम्बकीय क्षेत्र[२]
  • 50 गॉस – एक प्ररूपी रेफ्रीजिरेटर (फ्रिज) चुम्बक
  • 100 गॉस – एक छोटी लौह चुम्बक
  • 2000 गॉस – लघु नीयोडिमियम-लौह-बॉरोन चुम्बक
  • 600-70,000 गॉस – चिकित्सा में काम आने वाली चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग (एमआरआई) मशीन
  • 1012–1013 गॉसन्यूट्रॉन तारे की स्तह पर[३]
  • 4×1013 गॉस – क्वांटम वैद्युतगतिकी देहली
  • 1015 गॉस – नव मेगनेटार की स्तह का चुम्बकीय क्षेत्र।[४]
  • 1017 गॉस – न्यूट्रॉन तारे के चुम्बकत्व का अधिकतम मान; इससे अधिक चुम्बकीय क्षेत्र ज्ञात नहीं है,[४]

ये भी देखें

सन्दर्भ