गुरदास मान
गुरदास मान | |
---|---|
चित्र:Gurdas Maan1.jpg | |
पृष्ठभूमि की जानकारी | |
अन्य नाम | "मर जाणा" |
जन्म | साँचा:br separated entries |
मृत्यु | साँचा:br separated entries |
गायक, अभिनेता, संगीत निर्माता, | |
सक्रिय वर्ष | 1980-वर्तमान |
जालस्थल | [१], [२] |
गुरदास मान पंजाब के मशहूर लोक गायक अभिनेता हैं। उन्हें पंजाबी गायकी का सम्राट कहा जाता है।[१]
प्रारंभिक जीवन
गुरदास मान का जन्म 4 जनवरी 1957 को पंजाब के मुक्तसर जिले में स्थित गिद्दड़बाहा नामक कस्बे में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा मलोट में हुई तथा उच्च शिक्षा के लिए आप पटियाला आ गए। पटियाला के नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ स्पोर्टस (एन आई एस) से डिग्री ली।
एक बार जनवरी 2001 को रोपड़ के पास तथा जनवरी 2007 में वे हरियाणा के करनाल जिले के बस्तारा गांव के निकट एक और वाहन दुर्घटना के शिकार हुए जिसमें वह घायल हो गए।[२]
पुरस्कार व सम्मान
- सितम्बर 2010 में ब्रिटेन के वोल्वरहैम्टन विश्वविद्यालय ने पंजाबी गायक गुरदास मान को विश्व संगीत में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। मान के साथ इस सम्मान को पाने वालों में सर पॉल मॅक्कार्टनी, बिल कॉस्बी और बॉब डायलन थे।[३]
- 14 दिसम्बर 2012 को उन्हें पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के 36वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने डाक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से सम्मानित किया।[४]
- फिल्म देस होया परदेस (2004) में अपने चरित्र के चित्रण के लिए अपने मुख्य अभिनेता गुरदास मान को राष्ट्रपति के राष्ट्रीय पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ( विशेष जूरी पुरस्कार ) से सम्मानित किया गया।
- हीर के अपने गायन के माध्यम से संपूर्ण कथा के निर्माण के लिए फिल्म वारिस शाह-इश्क दा वारिस (2006) के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का पुरस्कार भी गुरदास मान को दिया गया।
- फिल्म वारिस शाह-इश्क दा वारिस (2006) के लिए बर्लिन एशिया फिल्म महोत्सव में गुरदास मान सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में पुरस्कार मिला।
- एलबम बूटपालिशाँ के लिए ब्रिटेन एशियाई संगीत पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय एल्बम।
- सुखमनी - होप फॉर लाइफ (२०११) के लिए में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का पीटीसी फिल्म अवार्ड।
करियर
फिल्मों व एलबमों की सूची देखें।
गुरदास मान जागरण प्रकाशन लिमिटेड के पंजाबी भाषा के समाचार पत्र पंजाबी जागरण के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।[५]
नयी एलबम-रोटी
१ अगस्त २०१३ को चंडीगढ़ में वे अपनी नई पंजाबी म्यूजिक एल्बम "रोटी" रिलीज करने पहुंचे। यह पूछने पर कि उन्हें इस एलबम का कौन सा गाना सबसे अच्छा लगता है, उन्होंने कहा - मेरी इस म्यूजिक एल्बम में आठों गीत मेरे लाडले बच्चों की तरह है। जैसे एक मां को अपने सभी बच्चे अच्छे लगते हैं, वैसे ही मुझे ये सभी गीत.[६]
जल्द ही वह एक पंजाबी फिल्म पंजाबिये जुबाने करने जा रहे हैं, जिसे उनकी पत्नी मनजीत मान डायरेक्ट करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जून तक शुरू हो जाएगी।[७]
व्यक्तित्व
पंजाबी गायकी का सबसे बड़ा स्टार होने के बावजूद भी स्टारडम या घमंड मान साहब को छू भी नहीं पाया है। छोटे छोटे गांवों में भी धार्मिक अनुष्ठानों, मेलों आदि में वे अक्सर गाया करते हैं।[८],[९] वे नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह ट्रस्ट के चेयरमैन भी हैं। इस ट्रस्ट की ओर से उत्तराखण्ड में जून 2013 में आई बाढ़ के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में उन्होंने 11 लाख रूपये का दान दिया।[१०]
9 जनवरी 2001 को रोपड़ के पास एक भयानक हादसे में मान बाल बाल बचे किंतु इनके ड्राईवर तेजपाल की मृत्यु हो गई। वे उसे अपना अच्छा दोस्त भी मानते थे, उसे समर्पित करते हुए उन्होंने एक गाना भी लिखा व गाया - "बैठी साडे नाल सवारी उतर गयी"।
मान साहब के व्यक्तित्व का अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है। म्यूजिक एल्बम "रोटी" की रिलीज पर म्यूजिक वीडियो डायरेक्टर - म्यूजिक डायरेक्टर जतिंदर शाह से जब गुरदास मान के साथ के अनुभव के बारे में पूछा गया तो वह इतने इमोशनल हो गए कि उनकी आंखें भर आई और वह चुप हो गए। तब गुरदास मान अपनी सीट से उठकर आए और जतिंदर को गले से लगा लिया।[११]
एलबम्स की सूची
वर्ष | एलबम |
---|---|
2013 | रोटी (Sai Productions/Speed Records) |
2011 | जोगिया (Sai Productions/T-Series/UK BOX OFFICE) |
2008 | बूट पलिशां (Sai Creations/UK BOX OFFICE) |
2005 | विलायतां (T-Series/MovieBox) |
2004 | हीर Heer (T-Series) |
2003 | पंजीरी Punjeeri (T-Series/MovieBox/Music Waves) |
2001 | प्यार कर लै (Tips) |
1999 | जादुगरियां (Venus) |
1998 | दिल होणा चाहिदा जवान (Venus) |
1997 | यार मेरा प्यार (T-Series) |
1996 | चक लो चक लो (T-Series) |
1995 | इश्क़ न देखे ज़ात |
1994 | आजा सजना |
1994 | इश्क़ द गिद्दा (Tips) |
1993 | घर भुल गी मोड़ ते आके (Catrack) |
1993 | ठन ठन गोपाल /वेखीं किते यार ना होवे (Catrack) |
1993 | आकड़ आ ही जांदी ए /लड़ गया पेचा (Music Bank) |
1991 | दिल दा बादशाह |
1990 | मोहब्बत ज़िंदाबाद |
1989 | अखियां उड़ीक दियां |
1988* | रात सुहानी |
1988 | चुगलियां |
1988 | वाह नी जवानिये |
1987 | गीता़ भरी पिटारी |
1986 | नचो बाबेयो |
1985 | कुड़ियां ने जूडो सिख लयी |
1984 | चक्कर |
1984 | पीड़ तेरे जाण दी |
1983 | मस्ती |
1982 | दिल साफ होणा चाहिदा |
1982 | डिस्को विचारी |
1981 | दिल दा मामला है |
1980 | रन बोतल वरगी |
फ़िल्मों की सूची
2014 दिल विल प्यार व्यार
2011 मम्मी पंजाबी
वर्ष | फिल्म | चरित्र |
---|---|---|
२०१० | चक जवाना | |
२०१० | सुखमनी-होप फार लाईफ | . |
२००९ | मिनि पंजाब (Speed OXL Films) | |
२००८ | यारियां (Universal) | |
2007 | मम्मी जी (special appearance) (Universal) | |
2006 | वारिस शाह-इश्क दा वारिस (MovieBox) | वारिस शाह |
2004 | देस होया परदेस (Universal) | |
2004 | वीर ज़ारा (यश राज फिल्म्स) | (लोक गायक-special appearance) |
2002 | ज़िंदगी खूबसूरत है | |
2000 | शहीद ऊधम सिंह (MovieBox) | भगत सिंह |
1999 | शहीद-ए-मोहब्बत बूटा सिंह | बूटा सिंह |
1999 | सिर्फ तुम | (लोक गायक-special appearance) |
1995 | सूबेदार | |
1995 | बगावत | गुरजीत |
1994 | कचहरी | गुरदास/अजीत |
1994 | वान्टेड | |
1992 | साली आधी घर वाली | |
1991 | रूहानी ताकत | |
1990 | प्रतिज्ञा | बिल्ला |
1990 | क़ुरबानी जट्ट दी | करमा |
1990 | दुश्मनी दी अग | |
1987 | छोरा हरियाणे का | |
1986 | की बणु दुनिया दा | |
1986 | गभरू पंजाब दा | शेरा |
1986 | लौंग दा लिश्कारा | |
1985 | पत्थर दिल | |
1984 | उच्चा दर बाबे नानक दा | गुरदित |
1982 | मामला गड़बड़ है |
सन्दर्भ
- ↑ http://www.jagran.com/punjab/chandigarh-10613216.html स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ http://www.jagran.com/punjab/chandigarh-10613216.html स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ http://m.amarujala.com/page.php?c=patiala&n=Patiala-31337-108 स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ http://m.bhaskar.com/article/badi-khabarein/521/t/800/c-3-835229-NOR.htmlसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]