गांगेय केंद्र
गांगेय केंद्र (Galactic Center), हमारी आकाशगंगा का घूर्णी केंद्र है। यह हमारी पृथ्वी से 8.33±0.35 kpc (~27,000±1,000 प्रकाश वर्ष) की दूरी पर स्थित है।[१][२][३][४][५] यह धनु, सर्पधारी और वृश्चिक तारामंडल की दिशा में स्थित है जहां हमारी आकाशगंगा उज्जवल प्रतीत होती है। इस बात के पुख्ता प्रमाण है जो हमारी आकाशगंगा के गांगेय केंद्र में एक विशालकाय ब्लैक होल के वजुद का समर्थन करता है।
दृष्टि रेखा के साथ साथ अंतरतारकीय धूल होने के कारण गांगेय केंद्र का अध्ययन दृश्य, पराबैंगनी या क्षीण एक्स-रे तरंगदैर्ध्यों में नहीं किया जा सकता। गांगेय केंद्र के बारे में उपलब्ध जानकारी एक्स-रे, तीक्ष्ण गामा किरण, अवरक्त, उप मिलीमीटर और रेडियो तरंगदैर्घ्य प्रेक्षणों से मिलती है।
गांगेय केंद्र के निर्देशांकों को सर्वप्रथम हार्लो शापले ने गोलाकार समूहों के वितरण के अपने 1918 के अध्ययन में पाए थे। भूमध्यीय निर्देशांक प्रणाली में वे यहां हैं : RA 17h45m40.04s, Dec -29 ° 00 '28.1 " |
सन्दर्भ
- ↑ साँचा:cite journal
- ↑ साँचा:cite journal
- ↑ साँचा:cite journal
- ↑ Majaess D. J., Turner D. G., Lane D. J. (2009). Characteristics of the Galaxy according to Cepheids स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।, MNRAS
- ↑ साँचा:cite journal