गरुड़ पक्षी
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
गरुड़ पक्षी एक प्रकार का पक्षी है जो चील से बड़ा होता है किंतु इसकी चोंच चील से छोटी और सीधी होती है। यह पक्षी दिखने में बाज या चील की तरह ही दिखता है। गरुड़ पक्षी का प्रिय भोजन नाग है। यदि ग्रन्थ , पुराण और शास्त्रों की माने तो जब कोई व्यक्ति मरणासन्न अवस्था में हो और वे गरुड़ पक्षी के दर्शन कर ले तो उसके लिए वह बहुत सौभाग्य की बात होती है और उसे बैकुंठ में स्थान मिलता है और यही पक्षी भगवान विष्णु का वाहन और सूर्य नारायण का सारथी भी है। गरुड़ पक्षियों की अधिक प्रजातियां उत्तर प्रदेश , झारखंड , छत्तीसगढ़ में है। किन्तु मनुष्य के लालच के कारण गरुड़ पक्षियों की संख्या कम होती जा रही है। पक्षियों का राजा गरुड़ पक्षी को ही माना जाता है।