क्वोका
साँचा:taxobox/speciesसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomy
| क्वोका Quokka | |
|---|---|
| चित्र:Rottnest Quokka 2004 SeanMcClean.jpg | |
| Scientific classification | |
| Binomial name | |
| Setonix brachyurus | |
| चित्र:Setonix brachyurus distribution.svg | |
| भौगोलिक विस्तार |
क्वोका (quokka) वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग में मिलने वाला एक बिल्ली-जितने आकार का मैक्रोपोड धानीप्राणी (मारसूपियल) है। कंगारू और वालाबी जैसे अन्य धानीप्राणियों की तरह यह भी शाकाहारी और मुख्य रूप से निशाचरी होता है। क्वोका सेटोनिक्स (Setonix) वंश की एकमात्र सदस्य जाति है। क्वोका पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कुछ द्वीपों में मिलता है, जैसे कि रॉटनेस्ट द्वीप और ऐल्बनी के पास स्थित बॉल्ड द्वीप। इसके अलावा मुख्यभूमि पर टू पीपल्स बे प्राकृतिक उद्यान नामक संरक्षित क्षेत्र में भी इसकी कुछ आबादी है, जहाँ वे गिल्बर्ट्स पोटोरू नामक एक अन्य धानीप्राणी के साथ रहता है।[१]
विवरण
क्वोका का वज़न २.५ किलोग्राम और बिना-दुम की लम्बाई ४० से ५४ सेमी तक होती है, जिसके साथ २५ से ३० सेमी की दुम लगी होती है। यह मैक्रोपोड प्राणियों के लिए काफ़ी छोटा है। शरीर मोटा, गोल कान और चौड़ा व छोटा सिर होता है। हालांकि यह कुछ हद तक एक बहुत छोटे कंगारू जैसा दिखता है, यह वृक्ष और झाड़ियाँ चढ़ने में सक्षम है। शरीर पर भूरे बाल होते हैं जिनका रंग पीठ पर गाढ़ा और शरीर के आगे ज़रा हलका होता है।
मादाएँ वर्ष में दो बार बच्चा जन्म सकती हैं। गर्भकाल एक महीने का होता है और अन्य धानीप्राणियों की तरह इसका "जोई" (joey) कहलाने वाला नवजात शिशु बहुत ही अविकसित होता है। जोई फिर अपनी माँ की धानी (पाउच) में छह मास तक रहता है और विकसित होता रहता है। इसके बाद दो और महीनों तक वह माता के दूध पर निर्भर होता है। १.५ साल की आयु पर क्वोका स्वयं बच्चे जनने के योग्य हो जाते हैं।[२]
चित्रदीर्घा
- Quokka family.jpg
क्वोका परिवार
- Qokka by the Hotel Rottnest, WA, Rottnest Island.jpg
खाते हुए
- Quokka at rottnest.jpg