क्रिस हैमस्वर्थ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
क्रिस हैमस्वर्थ
Chris Hemsworth by Gage Skidmore.jpg
२०१७ में हैमस्वर्थ
जन्म 11 १९८३ (१९८३-08-11) (आयु 41)
मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया
आवास बायरन बे, न्यू साउथ वेल्स
व्यवसाय अभिनेता
कार्यकाल २००२–वर्तमान
गृह स्थान फिलिप आइलैंड
जीवनसाथी एल्सा पटैकी (२०१०)
बच्चे
संबंधी साँचा:unbulleted list

क्रिस्टोफर हैमस्वर्थ[१] (जन्म: ११ अगस्त १९८३)[२][३] एक ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता हैं, जिन्हें टीवी श्रृंखला होम एंड अवे (२००४-०७) में किम हाईड, तथा २०११ के बाद से मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों में थॉर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इसके अतिरिक्त हैमस्वर्थ ने साइंस-फिक्शन फ़िल्म स्टार ट्रेक (२००९), थ्रिलर एडवेंचर फ़िल्म अ परफेक्ट गेटअवे (२००९), हॉरर कॉमेडी फ़िल्म द केबिन इन द वुड्स (२०१२), डार्क फंतासी फ़िल्म स्नोवाइट एंड द हंट्समैन (२०१२), वॉर फ़िल्म रेड डॉन (२०१२), तथा स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म रश (२०१३) में भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

२०१५ में उन्होंने एक्शन थ्रिलर ब्लैकहैट और बायोग्राफिकल थ्रिलर फिल्म इन द हार्ट ऑफ द सी में अभिनय किया,[४] और नेशनल लैम्पून की श्रृंखला, वेकेशन्स के पांचवे संस्करण में एक हास्य किरदार निभाया। अगले वर्ष में उन्होंने सोनी द्वारा निर्मित घोस्टबस्टर्स के रीबूट में अभिनय किया।[५] वह स्टार ट्रेक के आगामी सीक्वल में जॉर्ज किर्क की भी भूमिका निभाएंगे।[६]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. साँचा:cite news
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite news
  5. साँचा:cite news
  6. साँचा:cite news

बाहरी कड़ियाँ