कोयल राणा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:ambox

कोयल राणा

कोयल राणा (जन्म-४ जनवरी,१९९३), एक भारतीय मॉडल और सोंदर्य प्रतियोगिता शीर्षक धारक हैं जिन्हें फेमिना मिस इन्डिया २०१४ के ताज से नवाजा गया था। वह लन्दन में हुए मिस वर्ल्ड २०१४ में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। ye rajput family se aati hai .

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

कोयल राणा को ५ अप्रैल २०१४ को फेमिना मिस इंडिया के विजेता के ताज से नवाजा गया। नई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध दीन दयाल कॉलेज से बैचलर ऑफ़ बिजनेस स्टडीज में अपना स्नातक कार्यक्रम पूरा किया। २०१४ में दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने व्यापार प्रबंधन में स्नातक किया।

सामाजिक कार्य

१९ वर्ष की आयु में २०१२ में उन्होंने एक गैर सरकारी संघठन (एनजीओ) मोक्ष फाउंडेशन की नीव रखी। संघठन की उन्नति और सभी गतिविधियों में वह एक सहायक भूमिका निभाती है। एफबीबी फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में प्रसिद्ध लोगो की जूरी के लिए स्वस्थ भव्य प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया था व स्वस्थ्य तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उनका विशेष योगदान देख कर उन्हें "मिस ब्यूटी" पुरस्कार से नवाजा गया। कोयल ने प्रत्येक बार बच्चों के साथ अपनी प्रतिक्रियाओं की जांच करने के लिए विभिन्न सामग्री का उपयोग करके परियोजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक दर्जन से अधिक स्कूलों का दौरा किया है। [१]

फेमिना मिस इंडिया २०१४

५ अप्रैल २०१४ को मुंबई में एक समारोह में ५१ वें फेमिना मिस इंडिया फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड २०१४, का राज्याभिमान किया गया था।[२] मिस इंडिया में प्रवेश करने से पहले, उन्होंने फेमिना मिस इंडिया दिल्ली २०१४ पेजेंट में भाग लिया और उन्हें विजेता घोषित किया गया और वहां से उन्हें मिस इंडिया 2014 में सीधे प्रवेश मिला।

मिस वर्ल्ड २०१४

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड २०१४ का खिताब जीतने के बाद मिस वर्ल्ड २०१४ में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने शीर्ष १० में अपना स्थान बनाया (सर्वोच्च अंक बनाये)[३] मिस वर्ल्ड २०१४ में कोयल को "बेस्ट परफ़ॉर्मर" का पुरस्कार मिला।

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. "Koyal Rana crowned 51st Femina Miss India". ndtv.com.
  3. "Miss World 2014 Winners and Runners-up - Angelopedia"