कोट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
कोट
निर्देशक अक्षय दित्ती
निर्माता कुमार अभिषेक
पिन्नु सिंह
लेखक कुमार अभिषेक
पटकथा अक्षय दित्ती
अभिनेता संजय मिश्रा
विवान शाह
सोनल झा
पूजा पांडे
छायाकार योगेश म. कोली
संपादक संजय सांकला
स्टूडियो परफेक्ट टाइम पिक्चर्स
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

कोट एक भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्माण कुमार अभिषेक, पिन्नु सिंह ने किया है जिसे परफेक्ट टाइम पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है।[१][२] और इस फिल्म की कहानी और निर्देशन अक्षय दित्ती ने किया है। इसके मुख्य किरदारों में संजय मिश्रा,विवान शाह और सोनल झा हैं।[३][४]

कहानी

यह कहानी बिहार के एक छोटे से गाँव में रहने वाले माधो की है, जो बहुत गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हुए बड़े बड़े सपने देखा करता है। माधो और उनके पिता सुअर चराकर अपने जीवन का गुजारा बहुत गरीबी में किया करते हैं, और इस वजह से वे अपने गांव में बहुत कम सम्मान पाते हैं। ऐसे में एक दिन माधो की मुलाक़ात एक ऐसे व्यक्ति से होती है,जो एक NRI होता है और वो एक शानदार कोट पहना होता है, जिसके कारण उसे गांव में हर कोई बहुत सम्मान करता है। माधो को लगता है कि ये सम्मान उस NRI को उसके द्वारा पहने गए कोट के बजह से मिल रहा है अतः वो इस बात से बहुत प्रभावित होता है और अपने लिए भी वैसा ही कोट खरीदना चाहता है जिस वजह से उसे गांव वालो से भरपूर सम्मान मिले। वास्तव में भारत में तेजी से बढ़ती तकनीकी प्रगति के इस युग में वह खुद को महान दिखना चाहता है और उच्च स्तर की सफलता प्राप्त करना चाहता है। पर एक गरीब परिवार से होने के बजह से ऐसा करना आसान नहीं होता।

कलाकार

  • संजय मिश्रा - मोहन
  • विवान शाह - माधो
  • सोनल झा - शाहमुनि
  • पूजा पांडे
  • नवीन प्रकाश
  • गगन गुप्ता
  • अभिषेक चौहान
  • बादल राजपूत
  • हर्षिता पांडे

फिल्म शूटिंग

इस फिल्म की बड़े पैमाने पर बिहार और मुंबई में शूटिंग की गयी है।[५] फिल्म में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माँझी ने अतिथि भूमिका का किरदार निभाया है।[६][७][८][९]

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

साँचा:reflist