कॉर्नी कैल सेतु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

कॉर्नी कैल सेतु (स्लोवेनियाई: Viadukt Črni Kal) स्लोवेनिया का सबसे लम्बा और ऊँचा सेतु है। यह ए-वन मोटरमार्ग पर ओस्प घाटी के ऊपर स्थित है, जो कोपर से लगभग २० किलोमीटर पूर्व में है। स्लोवेनियाई भाषा में इसका अर्थ है "काला दर्रा"। यह सेतु स्लोवेनिया की दूसरी सबसे ऊँची इमारत भी है।

यह सेतु १,०६५ मीटर (१.०६५ किमी) लम्बा है और ११ खम्बों पर टिका हुआ है, जिसमें सबसे ऊँचा ८७.५ मीटर है। इसका निर्माण कार्य २००१ में आरम्भ हुआ था और इसे यातायात के लिए २३ सितम्बर २००४ को खोला गया था[१]। जब यह मई २००४ में लगभग पूरा हो चुका था, तब इसने जिरो दि'इतालिया दौड़ के लिए भी मंच का भी काम किया था[२]

चित्र दीर्घा

सन्दर्भ