कनाडा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(कैनडा से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
तीन उर्ध्वाधर पट्टियाँ (लाल, श्वेत, लाल) fusk canada जिनके मध्य में मैपल नामक पेड़ का लाल रंग का पत्ता बना हुआ है।
ध्वज
राष्ट्रवाक्य: साँचा:native phrase
साँचा:small
(साँचा:small)
राष्ट्रगान: "ओ कनाडा"
कुल गीत"गोड सेव द क्वीन"[१]
ग्लोब पर उत्तर अमेरिका का चित्र जिसमें कनाडा को हरे रंग में दिखाया गया है।
राजधानीओटावा
साँचा:coord
सबसे बड़ा नगर टोरंटो
राजभाषा(एँ) साँचा:hlist
मान्यता प्राप्त क्षेत्रिय भाषायें साँचा:hlist
मानवजातीय वर्ग साँचा:unbulleted list
निवासी कनाडाई
सरकार साँचा:nowrap
 -  महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय
 -  साँचा:nowrap डेविड जॉनस्टन
 -  प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
 -  मुख्य न्यायाधीश बेवर्ली मक्लाचलिन
विधान मण्डल संसद
 -  उच्च सदन सीनेट
 -  निम्न सदन हाउस ऑफ़ कॉमन्स
स्थापित साँचा:nobold
 -  संविधान अधिनियम जुलाई 1, 1867 
 -  स्टेच्यू ऑफ़ वेस्टमिनिस्टर दिसम्बर 11, 1931 
 -  कनाडा अधिनियम अप्रैल 17, 1982 
क्षेत्रफल
 -  कुल 9,984,670 km2 (द्वितीय)
 -  जल (%) 8.92 (891,163 वर्ग किमी / 344,080 वर्ग मील
जनसंख्या
 -  2016 जनगणना 35,675,834 [२][३] (37वाँ)
 -  2011 जनगणना 36,443,632[४]
 -  घनत्व 3.41/किमी/km2 (228वाँ)
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) 2016 प्राक्कलन
 -  कुल $1.672 लाख करोड़ [५] (10वाँ)
 -  प्रति व्यक्ति $46,199 [५] (20वाँ)
सकल घरेलू उत्पाद (सांकेतिक) 2016 प्राक्कलन
 -  कुल साँचा:nowrap (10वाँ)
 -  प्रति व्यक्ति $40,409[५] (9वाँ)
गिनी (2010)33.7[६][७]
साँचा:color · 103वाँ
मानव विकास सूचकांक (2013)साँचा:steady 0.902[८]
साँचा:color · 8वाँ
मुद्रा कैनेडियन डॉलर ($) (CAD)
समय मण्डल साँचा:nowrap
 -  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)  (यू॰टी॰सी॰−2.5 से −7)
दिनांक प्रारूप साँचा:unbulleted list
यातायात चालन दिशा दायें
दूरभाष कूट +1
इंटरनेट टीएलडी .ca

कनाडा उत्तरी अमेरिका का एक देश है जिसमें दस प्रान्त और तीन केन्द्र शासित प्रदेश हैं। यह महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है जो अटलाण्टिक से प्रशान्त महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर है और कनाडा कुल क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा और भूमि क्षेत्रफल की दृष्टि से द्वितीय सबसे बड़ा देश है। इसकी संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अन्तरराष्ट्रीय सीमा विश्व की सबसे बड़ी भू-सीमा है। कनाडा एक विकसित देश है इसकी प्रति व्यक्ति आय विश्व स्तर पर दसवें स्थान पर हैं साथ ही साथ मानव विकास सूचकाङ्क पर इसकी रैंकिङ्ग नौवें नम्बर पर है। इसकी, सरकार पारदर्शिता, नागरिक स्वतन्त्रता, जीवन, आर्थिक स्वतन्त्रता, और शिक्षा की गुणवत्ता के अन्तरराष्ट्रीय माप में सबसे ऊँची रैंकिङ्ग हैं। कनाडा, राष्ट्र के राष्ट्रमण्डल का सदस्य है। इसके साथ ही यह कई प्रमुख अन्तरराष्ट्रीय और अन्तर-सरकारी संस्थाओं या समूहों का हिस्सा हैं जिनमे संयुक्त राष्ट्र, उत्तर अटलाण्टिक सन्धि सङ्गठन, जी-8, प्रमुख 10 देशों के समूह, जी-20, उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता, एशिया-प्रशान्त महासागरीय आर्थिक सहयोग प्रमुख हैं।

व्युत्पत्ति

शब्द कनाडा सेंट लॉरेंस इरोक्वॉयाई शब्द कनाटा से बना हुआ है जिसका अर्थ "गाँव" अथवा "बसावट" होता है।[९] सन् 1535 में वर्तमान क्यूबेक नगर क्षेत्र के स्टैडकोना गाँव की खोज ज़ाक कार्तिए ने की थी।[१०] कार्तिए ने बाद में डोंनकना (स्टैडकोना के मुखिया) से सम्बंधित पूर्ण क्षेत्र के लिए कनाडा शब्द से उल्लिखीत किया;[१०] इसके बाद सन् 1545 से यूरोपीय पुस्तकों और मानचित्रों में इस क्षेत्र को कनाडा नाम से उल्लिखित किया जाने गया।[१०]

इतिहास

आदिकालीन निवासी

वर्तमान में कनाडा में आदिवासी लोगों में प्रथमराष्ट्र, इनुइट, और मेटीस लोग शामिल हैं। इसके अलावा मिश्रित नस्ल भी हैं, जोकी मध्य 17वीं सदी में प्रथमराष्ट्र और इनुइट लोगो की बाहर से बसने आये यूरोपीयो के साथ विवाह के बाद बनी। उत्तरी अमेरिका की पहले निवासी 15,000 वर्ष पहले साइबेरिया पलायन कर बेरिंग-भूमि पुल के माध्यम से पहुंचे।[११] यूरोपीय आव्रजन के पहले कनाडा में आदिवासी जनसंख्या २ लाख से लेकर २० लाख तक का अनुमान किया जाता रहा, हलाकि कनाडा की रॉयल आयोग द्वारा 500,000 का आंकड़ा स्वीकार किया गया।[१२] यूरोपियनो के आने के साथ ही वहाँ इन्फ्लूएंजा, खसरा, और चेचक जैसी घातक बीमारिया भी साथ आ गई, और एक ही सदी में वहाँ की आदिवासी जनसंख्या में 80 प्रतिशत की कमी हो गई।

यूरोपीय उपनिवेशवाद

यूरोपीय उपनिवेशवाद का पहला उदाहरड़ नॉर्समैन द्वारा 1000 ई के आसपास न्यूफाउंडलैंड में ले'ऐंसेअक्स में देखने को मिला। इसके बाद सीधे 1497 में इतालवी नाविक जॉन केबोट ने कनाडा के अटलांटिक तट का पता लगाया और इंग्लैंड के राजा हेनरी सप्तम के नाम पर अधिकार प्रतिपादित किया।[१३][१४] इसी के बाद ही बास्क और पुर्तगाली नाविकों ने 16वीं सदी में अटलांटिक तट पर मछली पकड़ने और व्हेल का शिकार करने की चौकियों की स्थापना की।[१५] सन 1534 फ्रेंच एक्सप्लोरर जैक्स कार्टियर ने कनाडा में सेंट लॉरेंस नदी की खोज की और फ़्रांस के राजा फ्रांसिस प्रथम के नाम से वहाँ के छेत्र पर आधिपत्य कर व्यापार चौकी स्थापित किया,[१६] हलाकि यह चौकी ज्यादा दिन नहीं चल सका सन 1583 में, सर हम्फ्री गिल्बर्ट, महारानी एलिजाबेथ प्रथम के शाही विशेषाधिकार से न्यूफाउंडलैंड में सेंट जॉन की स्थापना की इसे ही उत्तरी अमेरिकी पर पहला अंग्रेजी उपनिवेश मन गया।.[१७] फ्रेंच खोजी शमूएल डी चैंपलिन 1603 में वहाँ पहुंचे और पहले स्थायी यूरोपीय बस्तियों, पोर्ट रॉयल (1605 में) और क्यूबेक सिटी (1608 में) कि स्थापना की। इसके बाद तो वहाँ उपनिवेशवाद का सिलसिला ही चालू हो गया, अंग्रेजो ने 1610 में क्यूपिड और फ्रीलैंड , न्यूफाउंडलैंड में अतिरिक्त कालोनियों की स्थापना की। इसके बाद दक्षिण के छेत्र में जल्द ही अन्य तेरह उपनिवेश बस्ती स्थापित कि गई।

शीघ्र ही अंग्रेजो ओर फ़्रांस में लड़ाई छिड़ गई, जिसमे सात वर्ष का युद्ध का प्रमुख रहा, पेरिस की संधि 1763 के बाद कनाडा के अधिकतर भूभाग में अंग्रेजो का अधिकार हो गया[१८]

1783 की पेरिस संधि से अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी गई और ग्रेट झील के दक्षिण के प्रदेशों को नए संयुक्त राज्य अमेरिका को सौंप दिया गया। 1812 के संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध में कनाडा ने मुख्य भूमिका अदा कि,युद्धशांति 1815 में आई, हलाकि दोनों कि सीमा में कोई बदलाव नहीं आया। 1815-50 के बीच ब्रिटिश आप्रवासन कि संख्या 960,000 से अधिक रही।[१९] इनमे आयरिश शरणार्थियों तथा गेलिकभाषी स्कॉट्स प्रमुख थे। संक्रामक रोगों के कारण 1891 से पहले कनाडा में आकर बसने वाले यूरोपीयो कि 25 -33 प्रतिशत लोगो की मृत्यु हो गई।

परिसंघ और विस्तार

refer to caption
1867 में परिसंघ के बाद से विकास और कनाडा के प्रांतों और क्षेत्रों के परिवर्तन का अनुप्राणित नक्शा

कई संवैधानिक सम्मेलनों के बाद 1867 संविधान अधिनियम के तहत 1 जुलाई, 1867 को चार प्रांतों ओंटारियो, क्यूबेक, नोवा स्कोटिया, और नई ब्रंसविक कि आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई।[२०] कनाडा ने रूपर्ट कि भूमि तथा उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र का अधिकरण कर उत्तर पश्चिमी प्रदेशों का गठन किया, वही मेटीस की शिकायतों से लाल नदी के विद्रोह पनपा और जुलाई 1870 में मैनिटोबा प्रांत के सृजन हुआ।[२१] ब्रिटिश कोलंबिया और वैंकूवर द्वीप (जो 1866 में एकजुट कर दिया गया था), 1871 में कनाडा में शामिल हो गए, जबकि प्रिंस एडवर्ड द्वीप में 1873 में शामिल हुए।[२२] कनाडा की संसद ने विनिर्माण उद्योगों, रेलवे तथा आव्रजन को लेकर कई बिल पास किये गए।

पैगी का कोव, हैलिफ़ैक्स

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:main other

अवलोकन
सरकार
यात्रा
अध्ययन
  • इंटरनेशनल कौंसिल फॉर कैनेडियन स्टडीज (कनाडाई अध्ययन के लिए अन्तर्राष्ट्रीय परिषद्) पर दिशानिर्देश स्रोत