कर्नाटक विधानसभा चुनाव, 2018

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:infobox कर्नाटक विधानसभा चुनाव, 2018 भारतीय राज्य कर्नाटक के विधानसभा की 224 निवार्चन क्षेत्रों में से 222 विधानसभा क्षेत्रों में 12 मई 2018 को सम्पन्न हुए। जयनगर तथा राजराजेश्वरी नगर में क्रमशः निवर्तमान विधायक की मृत्यु तथा मतदाता पहचान पत्र घपले के कारण मतदान 28 मई 2018 को होंगे।[१] इन चुनावों में कुल 72.13% मतदान हुआ जो कि 1952 से सम्पन्न हो रहे विधानसभा चुनावों का सबसे उच्चतम मत प्रतिशत है।[२]

यहाँ पर मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (120 सीटें) तथा विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (43 सीटें)[३]बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन करके लड़ रही जनता दल (सेक्युलर)[४] (29 सीटें)[३] के मध्य है। आम आदमी पार्टी इन चुनावों के साथ कर्नाटक विधानसभा चुनावों में अपना पदार्पण कर रही है।[५] 15 मई 2018 को घोषित हुए चुनाव परिणामों में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। भारतीय जनता पार्टी 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को सबसे अधिक मत प्रतिशत मिला परन्तु वह 78 सीट जीत पाने में ही सफल रही। जनता दल (सेक्युलर) को 37 सीटें प्राप्त हुईं।[६]

पृष्ठभूमि

कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 28 मई, 2018 को समाप्त हुआ।

चुनावी प्रक्रिया में परिवर्तन

कर्नाटक में विधानसभा चुनावों में सभी मतदान केंद्रों में वोटर वैरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीनों का इस्तेमाल किया।[७]

चुनाव कार्यक्रम

भारतीय निर्वाचन आयोग ने 27 मार्च 2018 को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की, जिसके अनुसार 12 मई 2018 को मतदान तथा 15 मई 2018 को मतगणना तथा परिणामों की घोषणा होगी।[८] इसके साथ ही आयोग ने तत्काल प्रभाव से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने की भी घोषणा की।[९][१०]

कार्यक्रम तिथि दिन
नामांकन प्रारम्भ होने की तिथि 17 अप्रैल 2018 मंगलवार
नामांकन भरने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2018 मंगलवार
नामांकन पत्रों की जाँच की तिथि 25 अप्रैल 2018 बुधवार
प्रत्याशी के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2018 शुक्रवार
मतदान तिथि 12 मई 2018 शनिवार
मतगणना तिथि 15 मई 2018 मंगलवार
तिथि जिसके पूर्व चुनाव प्रक्रिया खत्म हो जानी चाहिये 18 मई 2018 शुक्रवार

चुनाव पूर्व सर्वेक्षण

सर्वेक्षण संस्था प्रकाशन तिथि बढ़त
भाजपा कांग्रेस जदएस अन्य
पब्लिक टीवी[११] 2 जनवरी 2018 85–95 90–95 40–45 0–6 15
टीवी9-सीवोटर[१२] 5 जनवरी 2018 96
साँचा:font
102
साँचा:font
15
साँचा:font
1
साँचा:font
6
साँचा:font
सीएचएस[१३] 13 जनवरी 2018 73–76
साँचा:font
77–81
साँचा:font
64–66
साँचा:font
5
साँचा:font
क्रिएटिव सेण्टर फॉर पॉलिटिकल एण्ड सोशल स्टडीज़[१४] 2 फरवरी 2018 113 85 25 1 28
सी-फोर[१५] 26 मार्च 2018 70
साँचा:font
126
साँचा:font
27
साँचा:font
1
साँचा:font
56
साँचा:font
इण्डिया टुडे-कार्वी[१६] 13 अप्रैल 2018 78-86
साँचा:font
90-101
साँचा:font
34-43
साँचा:font
2-12
साँचा:font
14
साँचा:font
बीटीवी[१७] 19 अप्रैल 2018 82-87
साँचा:font
94-99
साँचा:font
39-44
साँचा:font
2-6
साँचा:font
12
साँचा:font
टाइम्स नाऊ-वीएमआर[१८] 23 अप्रैल 2018 89
साँचा:font
91
साँचा:font
40
साँचा:font
4
साँचा:font
2
साँचा:font
जैन लोकनीति-सीएसडीएस[१९] 23 अप्रैल 2018 89-95
साँचा:font
85-91
साँचा:font
32-38
साँचा:font
12
साँचा:font
4
साँचा:font
सी-फोर[२०] 1 मई 2018 63-73
साँचा:font
118-128
साँचा:font
29-36
साँचा:font
2-7
साँचा:font
55

साँचा:font

जन की बात[२१] 4 मई 2018 102-108
साँचा:font
72-74
साँचा:font
42-44
साँचा:font
2-4
साँचा:font
30

साँचा:font

एबीपी न्यूज़-सीएसडीएस[२२] 7 मई 2018 79-89
साँचा:font
92-102
साँचा:font
34-42
साँचा:font
1-7
साँचा:font
13

साँचा:font

फ़्लैश न्यूज़ - टीवी 5[२३] 7 मई 2018 110-120
साँचा:font
65-75
साँचा:font
38-42
साँचा:font
2-6 45

साँचा:font

संयुक्त टीवी[२४] 8 मई 2018 80–90 100–110 40–45 0–6 20
स्पिक मीडिया[२५] 9 मई 2018 88
101
31
3
13
इण्डिया टीवी[२६] 9 मई 2018 85
96
38
4
11
न्यूज़ एक्स-सीएनएक्स[२७] 9 मई 2018 87
90
39
7
3
औसत 87 96 36 05 9

चुनाव पश्चात् सर्वे

सर्वेक्षण संस्था प्रकाशन तिथि बढ़त
भाजपा कांग्रेस जदएस अन्य
इण्डिया टीवी-वीएमआर[२८] 12 मई 2018 94 97 28 3 3
रिपब्लिक टीवी-जन की बात[२९] 12 मई 2018 105 78 37 2 27
एबीपी न्यूज़-सी वोटर[३०] 12 मई 2018 110 88 24 2 22
टाइम्स नाऊ-वीएमआर[३१] 12 मई 2018 87 97 35 3 10
टाइम्स नाऊ-टुडेज़ चाणक्य[३२] 12 मई 2018 120 73 26 3 47
इण्डिया टुडे-एक्सिस माय इण्डिया[३३] 12 मई 2018 85 111 26 0 26
न्यूज़एक्स-सीएनएक्स[३४] 12 मई 2018 106 75 37 4 31
न्यूज़ नेशन[३५] 12 मई 2018 107 73 38 4 34

परिणाम

इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी मगर बहुमत से 8 सीटें कम रह गयीं। कांग्रेस ने सबसे अधिक मत पाये मगर 78 सीटें ही जीत सकी। इस प्रकार से चुनाव बाद त्रिशंकु विधानसभा का गठन हुआ।[६] विभिन्न दलों द्वारा जीती गयी सीटें निम्न हैं -

पार्टी तथा गठबंधन प्राप्त मत सीटें
वोट % वृद्धि/कमी सीटें जीतीं +/−
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 1,31,85,384 36.2 वृद्धि16.3 104 वृद्धि64
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) 1,38,24,005 38.0 वृद्धि1.4 78 कमी44
जनता दल (सेक्युलर) (जदएस) 66,66,307 18.3 कमी1.9 37 कमी3
निर्दलीय (IND) 14,37,045 3.9 कमी 3.5 1 साँचा:decrease8
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 1,08,592 0.3 1 साँचा:increase1
कर्नाटक प्रग्न्यावानता जनता पार्टी (केपीजेपी) 74,229 0.2 1 साँचा:increase1
अन्य पार्टियाँ तथा उम्मीद्वार 6,83,632 2.2 0 साँचा:decrease13
नोटा 3,22,841 0.9
सीटें जहाँ चुनाव नहीं हुए 2 वृद्धि2
कुल 100.00 224 ±0

सरकार गठन

इन चुनावों में त्रिशंकु विधानसभा का जनमत मिलने के पश्चात् भाजपा को सरकार बनाने से रोकने के उद्देश्य से कांग्रेस तथा जदएस ने गठबंधन कर लिया।[३६] कांग्रेस ने एच॰ डी॰ कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री के रूप स्वीकार कर लिया।[३७] मगर इसके बावजूद राज्यपाल वजुभाई वाला ने भाजपा को सबसे बड़ा दल होने के नाते सरकार गठन को बुलाया।[३८] उन्होंने पार्टी को बहुमत सिद्ध करने के लिये 15 दिन का समय दिया।[३९] इसके पश्चात् भाजपा के बी॰ एस॰ येदयुरप्पा ने 17 मई 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।[४०]

इस दौरान जदएस व कांग्रेस ने भाजपा पर उनके विधायकों को तोड़ने के कई आरोप लगाये। कांग्रेस ने 6 ऑडियो जारी करके भाजपा पर उसके विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया। एक आरोप स्वयं येदयुरप्पा पर लगा, जब कांग्रेस ने उनपर अपने बी॰ सी॰ पाटिल को तोड़ने का आरोप लगाया।[४१] जदएस प्रमुख कुमारस्वामी ने भाजपा पर बहुमत प्राप्त करने के लिये उनके विधायकों को 100-100 करोंड़ की घूस देने का आरोप लगाया।[४२] हालाँकि इन आरोपों को केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने निराधार बताया।[४३]

इसके पश्चात् कांग्रेस व जदएस सर्वोच्च न्यायालय गये और शपथ ग्रहण पर रोक लगाने की याचिका दायर की।[४४] इस याचिका को ए॰ के॰ सीकरी, एस॰ ए॰ बोबड़े तथा अशोक भूषण की तीन सदस्यीय पीठ ने सुना। हालाँकि सर्वोच्च न्यायालय ने शपथ ग्रहण पर रोक नहीं लगायी। [४५] 18 मई 2018 को सर्वोच्च न्यायालय ने बहुमत सिद्ध करने का समय घटाकर सरकार को 24 घण्टे में बहुमत सिद्ध करने को कहा। न्यायालय ने इस सम्बन्ध में निम्न दिशानिर्देश दिये:[४६]

  • बहुमत परीक्षण 19 मई 2018 को 4 बजे तक सम्पन्न हो जाना चाहिये।
  • अस्थायी अध्यक्ष को बहुमत परीक्षण कराने का अधिकार होगा।
  • गुप्त मतदान द्वारा बहुमत परीक्षण नहीं होगा
  • सरकार के पास आंग्ला-भारतीय सदस्य नामित करने का अधिकार नहीं है।
  • येदयुरप्पा सरकार बहुमत परीक्षण से पूर्व कोई नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेगी।

राज्यपाल ने बहुमत परीक्षण हेतु भाजपा विधायक के॰ जी॰ बोपैय्या को अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया।[४७] कांग्रेस ने सबसे वरिष्ठ विधायक को अध्यक्ष बनाने मांग तथा बोपैय्या का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में रिकॉर्ड को आधार बनाकर राज्यपाल के इस निर्णय को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी।[४८] न्यायालय ने कांग्रेस की अर्जी ख़ारिज करते हुए बोपैय्या के ही निर्देशन में बहुमत परीक्षण कराने का निर्देश देने के साथ ही विधानसभा की कार्यवाही की सीधा प्रसारण कराने का निर्देश दिया।[४९]

19 मई 2018 को मुख्यमंत्री येदयुरप्पा ने भावुक भाषण देते हुए बहुमत परिक्षण से पूर्व ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया।[५०]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. साँचा:cite web
  7. साँचा:cite web
  8. साँचा:cite news
  9. साँचा:cite web
  10. http://164.100.80.163/ceo2/GenELC_2018/PN22_27032018.pdf%7Cacesssdate=15 अप्रैल 2018
  11. साँचा:cite news
  12. साँचा:cite news
  13. साँचा:cite news
  14. साँचा:cite news
  15. साँचा:cite news
  16. साँचा:cite news
  17. साँचा:cite news
  18. साँचा:cite news
  19. साँचा:cite news
  20. साँचा:cite news
  21. साँचा:cite news
  22. साँचा:cite news
  23. साँचा:cite news
  24. साँचा:cite news
  25. साँचा:cite news
  26. साँचा:cite news
  27. साँचा:cite news
  28. साँचा:cite web
  29. साँचा:cite web
  30. साँचा:cite web
  31. साँचा:cite web
  32. साँचा:cite web
  33. साँचा:cite web
  34. साँचा:cite web
  35. साँचा:cite web
  36. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  37. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  38. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  39. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  40. साँचा:cite web
  41. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  42. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  43. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  44. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  45. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  46. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  47. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  48. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  49. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  50. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।