ओ तेरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
ओ तेरी
चित्र:O Teri Poster.jpg
प्रचार पोस्टर
निर्देशक उमेश बिष्ट
निर्माता अतुल अग्निहोत्री
लेखक उमेश बिष्ट
नीति पालटा
कथावाचक सलमान खान
अभिनेता पुल्कित सम्राट
बिलाल अमरोही
सारा जेन डियास
सारा लोरेन
मंदिरा बेदी
संगीतकार जीजे सिंह
छायाकार गणेश राजवेलु
संपादक देवेन्द्र मुर्देश्वर
स्टूडियो रील लाइफ़ प्रोडक्शन
प्रदर्शन साँचा:nowrap [[Category:एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"। फ़िल्में]]
  • March 28, 2014 (2014-03-28)
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

ओ तेरी अतुल अग्निहोत्री निर्देशित,[१] पुल्कित सम्राट, बिलाल अमरोही, सारा जेन डियास[२] सारा लोरेन,[३] और मंदिरा बेदी अभिनीत बॉलीवुड २०१४ की हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म में पुल्कित सम्राट और बिलाल अमरोही ने पत्रकारों (संवाददाता) का अभिनय किया है जो एक बहुत बड़े घोटाले में फंस जाते हैं।[४] फ़िल्म २८ मार्च २०१४ को प्रदर्शित की गई।

पटकथा

पीपी (पुल्कित सम्राट) और आनंद ईश्वरम देवदत्त सुब्रमण्यम अर्थात एड्स (बिलाल अमरोही) एक टीवी चैनल के लिए काम करते हैं। दोनों हमेशा कोई ना कोई गड़बड़ कर देते हैं जिसके लिए उनकी बॉस मॉनसून (सारा जेन डियास) उन्हें हमेशा डांटती फ़टकारती रहती है। वो उन्हें हमेशा कोई धमाकेदार समाचार लाने को कहती है। एक दिन सीबीआई अफ़सर अविनाश त्रिपाठी (कुलदीप सरीन) की हत्या हो जाती है। इस हत्या के पीछे सत्ता पक्ष के सदस्य बिला ख़्वाजा (अनुपम खेर) और विपक्षी नेता भंवर सिंह किलोल (विजय राज़) का हाथ है। दोनों ही एक दूसरे को फंसाने के चक्कर में त्रिपाठी की लाश पीपी और एड्स की गाड़ी में उनके गुर्गे रख देते हैं और पुलिस उन दोनों के पीछे पड़ जाती है। दोनों ही बुरी तरह से डर जाते हैं लेकिन जब उन्हें ज्ञात होता है कि लाश एक सीबीआई अफ़सर की है तो उन्हें लगता है कि ये सुनहरा मौक़ा है अपनी बॉस को प्रभावित करने का। वो लाश के साथ अपनी बॉस के पास पहुंच जाते हैं लेकिन इससे पहले कि उनकी बॉस गाड़ी तक पहुंचकर लाश देख सके, लाश रहस्यमय तरीक़े से ग़ायब हो जाती है।

कलाकार

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ