ओम प्रकाश राजभर
| ओम प्रकाश राजभर | |
|---|---|
विधायक
| |
| पदस्थ | |
| कार्यालय ग्रहण 19 मार्च 2017 | |
| चुनाव-क्षेत्र | जहूराबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, गाजीपुरजिला |
भूतपूर्व पिछड़ा वर्ग कल्याण ,दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग मंत्री
| |
| पदस्थ | |
| कार्यालय ग्रहण 2017-2019 | |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| राजनीतिक दल | सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी |
| निवास | फत्तेहपुर खौदा पोस्ट कटौना जिला वाराणसी , उत्तर प्रदेश |
| पेशा | राजनीतिज्ञ |
| धर्म | हिन्दू |
| साँचा:center | |
ओम प्रकाश राजभर एक भारतीय राजनीतिज्ञ और विधायक हैं। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण पूर्व मंत्री रहे हैं। वर्तमान में वे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे हैं।[१]
राजनीतिक करियर
राजभर ने 1981 में कांशीराम के समय में राजनीति शुरू की। 2001 में इनका बहुजन समाज पार्टी में मायावती से विवाद हुआ था। राजभर भदोही का नाम बदल कर संतकबीर नगर रखने से नाराज थे। इसके बाद इन्होंने अपनी पार्टी बनाई। 2004 से चुनाव लड़ रही भासपा ने यूपी और बिहार के चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़े किए मगर ज़्यादातर मौकों पर जीतने से ज़्यादा खेल बिगाड़ने वाले बने रहे। मगर इस बार भाजपा के साथ गठबंधन करके उन्होने सत्ता के साथ रहने का सुख पा लिया। वैसे राजभर ने पहले मुख्तार अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। मगर बाद में पीछे हट गए थे।[२]