एव्रिल लावीन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
एव्रिल लावीन
Avril Lavigne, Today Show, 2013.jpg
पृष्ठभूमि की जानकारी
जन्मनामएव्रिल रमोना लावीन
जन्मसाँचा:br separated entries
मूलनापनी, ओंटारियो, कनाडा
मृत्युसाँचा:br separated entries
शैलियांPop rock, power pop, pop punk
गायक-गीतकार, फैशन डिजाइनर
वाद्ययंत्रआवाज़, गिटार, पियानो, ड्रम
सक्रिय वर्ष2000–अबतक
लेबलइपिक, आरसीए, अरिस्ता
संबंधित कार्यइवान तौबेन्फेल्ड, डेरिक विबले
जालस्थलwww.avrillavigne.com

साँचा:template otherसाँचा:ns0

एव्रिल रमोना लावीन (साँचा:lang-en; जन्म २७ सितंबर १९८४) एक कनेडियाई गायिका व गीतकार है। उनका जन्म बेलेविले, ओंटारियो में हुआ था परन्तु उन्होंने अपनी अधिकांश जवानी छोटे से गाँव नपानी में व्यतीत की। १५ की उम्र में वे मंच पर शानिया त्वैन के साथ नज़र आई और १६ की उम्र में उन्होंने अरिस्ता रेकॉर्ड्स के साथ $२० लाख का समझोता कर लिया। २०२२ में जब वे १७ वर्ष की थी तब उन्होंने अपना अल्बम लेट गो रिलीज़ किया।

लेट गो ने लावीन को अमेरिका के प्रथम क्रमांक पर पहुँचने वाली सबसे कम उम्र की महिला गायक बना दिया और यह अल्बम चार बार प्लैटिनम प्रमाणित रहा. २००९ तक इसकी १ करोड़ १६ लाख प्रतियाँ विश्वभर में बिक चुकी है। उनका एकल गीत "कॉम्प्लीकेटेड" कई देशों में प्रथम क्रमांक पर रहा. उनका दूसरा अल्बम अंडर माई स्किन २००४ में रिलीज़ किया गया और यह अमेरिकी बिलबोर्ड २०० के शीर्ष स्थान पर रहने वाला उनका पहला अल्बम बन गया। उनका तिसरा अल्बम द बेस्ट डैम थिंग २००७ को रिलीज़ हुआ और यूनाइटेड किंगडम के चार्टों पर प्रथम क्रमांक पर रहने वाला तिसरा अल्बम बन गया और अमेरिकी बिलबोर्ड हॉट १०० की सूची में प्रथम क्रमांक पर इस अल्बम से उनका गीत "गर्लफ्रेंड" चुना गया। लावीन ने छः एकल गीत गाए है जिनमे "कॉम्प्लीकेटेड", "स्केटरबॉय", "आईएम विथ यु", "माई हैप्पी एंडिंग", "नोबॉडीज होम" और "गर्लफ्रेंड" शामिल है। उनका चौथा अल्बम गुडबाय लुलाबाय मार्च २०११ को रिलीज़ किया गया।

बाहरी कड़ियाँ