एमी जैक्सन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
एमी जैक्सन
जन्म ३१ जनुअरी १९९२[१]
डगलस
आवास लंडन, इंग्लैण्ड
व्यवसाय अभिनेत्री
कार्यकाल २०१०–वर्तमान
बच्चे [२]
माता-पिता मार्गेरिटा जैक्सन (मां),
एलन जैक्सन (पिता)

एमी लुईस जैक्सन (साँचा:lang-en, जन्म ३१ जनवरी १९९१) एक अंग्रेज़ मॉडल व फ़िल्म अभिनेत्री है। उन्होंने २००८ में मिस टीन वर्ल्ड व २००९ में मिस लिवरपूल जीता। २०१० में वे मिस इंग्लैण्ड की दौड में थी परन्तु यह बाज़ी जेसिका लिनले ने अंतिम फेरी में मार ली। [३] उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत २०१० की सफल तमिल फ़िल्म मद्रासापत्तिनम से की जिसके लिए उन्हें कई सम्मानों से नवाज़ा गया। उन्होंने अपने बोलीवुड करियर की शुरुआत एक दीवाना था से की जिसे १७ फ़रवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया।

शुरूआती जीवन

इस्ले ऑफ मैन में जन्मी जैक्सन एलन और मर्गुरेटा जैक्सन की बेटी व अलिसिया की छोटी बहन है। उनका परिवार वूल्टन, लिवरपूल में दो साल बाद वापस लौटा ताकि उनके पिता अपना मिडिया का करियर पुनः संभाल सके। जैक्सन ने सेंट एडवर्ड्स कॉलेज से अपनी पढ़ाई की व आगे चलकर सिक्स्थ फॉर्म से अंग्रेज़ी भाषा व अंग्रेज़ी साहित्य की शिक्षा ग्रहण की। [४]

करियर

मिस टीन लिवरपूल व मिस टीन ग्रेट ब्रिटेन का सोंदर्य पुरस्कार जितने के बाद उन्होंने मिस टीन वर्ल्ड का पुरस्कार २००८ में जीता। [५] उन्होंने बॉस मॉडल मैनेजमेंट के साथ सौदे पर हस्ताक्षर किए व पूरे यूरोप में मोडेलिंग की।

२००९ में १७ वर्ष की आयु में भारतीय फ़िल्म निर्माताओं ने उन्हें मॉडल एजंसी की वेबसाईट पर देखा व ऑडिशन के लिए आमंत्रित किया जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें तमिल फ़िल्म मद्रासापत्तिनम में अभिनेता आर्य के साथ मुख्य भूमिका मिली। [६] फ़िल्म को रिलीज़ के बाद बड़ी सफलता हासिल हुई और समीक्षकों ने जैक्सन को उनके अभिनय के लिए काफी सराहा. उन्होंने बाद में गौतम मेनन की फ़िल्म एक दीवाना था में तक मल्याली इसे लाडली की भूमिका साकारी जो इनका बोलीवुड में पहला कदम था।[७][८]

फिल्में

  • 2012 - एक दीवाना था
  • 2015 - सिंह इज़ ब्लिंग
  • 2018 - 2.0

सन्दर्भ

साँचा:reflist

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:imdb name

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite web
  6. साँचा:cite news
  7. साँचा:cite web
  8. साँचा:cite web