ऊना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:for

साँचा:if empty
Una
{{{type}}}
साँचा:location map
निर्देशांक: साँचा:coord
देशसाँचा:flag/core
प्रान्तहिमाचल प्रदेश
ज़िलाऊना ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल१८,७२२
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
भाषा
 • प्रचलितपहाड़ी, हिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

साँचा:template other

ऊना (Una) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के ऊना ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।[१][२]

विवरण

ऊना ज़िला पंजाब के होशियारपुर तथा रूपनगर जिलों के साथ सीमाएं बाटँता है तथा हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर , कागँड़ा तथा बिलासपुर के साथ इसकी सीमाएं लगती हैं। ऊना जिला की पाँच तहसीलें हैं - अम्ब , बंगाणा , ऊना , घनारी तथा हरोली।

संस्कृति

ऊना जिले की मुख्य भाषाएं पहाड़ी तथा हिन्दी हैं। पंजाब के साथ सीमा होने से कुछ क्षेत्रों में पंजाबी भी बोली जाती हैं।

कृषि

हिमाचल प्रदेश के बाकी जिलों की तरह ऊना जिला के लोग भी कृषि पर ही निर्भर करते हैं तथा कृषि ही सीधा लोगों को रोजगार प्रदान करती है।

खनिज संपदा

ऊना की खड्डों व नालों में सिलिका रेत पाई जाती है। ऊना जिला के पलकवा, हरोली, बाथड़ी खड्डों में चमकदार पत्थर व रेत पाई जाती है। यह भवन निर्माण, पुल, बांध और सड़कें बनाने में प्रयुक्त होती है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "Himachal Pradesh, Development Report, State Development Report Series, Planning Commission of India, Academic Foundation, 2005, ISBN 9788171884452
  2. "Himachal Pradesh District Factbook," RK Thukral, Datanet India Pvt Ltd, 2017, ISBN 9789380590448