उप्साला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
साँचा:if empty
{{{type}}}
उप्साला का हवाई दृश्य
उप्साला का हवाई दृश्य
साँचा:location map
देशस्वीडन
ProvinceUppland
लैन (काउंटी)उप्साला लैन
MunicipalityUppsala Municipality
क्षेत्र[१]साँचा:infobox settlement/areadisp
जनसंख्या (2005-12-31)[१]
 • कुल१२८,४०९
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
समय मण्डलCET (यूटीसी+1)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)CEST (यूटीसी+2)

साँचा:template otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main other

उपसाला स्वीडेन का एक शहर है जो उप्साला लैन नामक प्रदेश की राजधानी भी है। उपसाला नगर मालर झील की जल-यातायात-योग्य एक शाखा के तट पर, जिसका नाम फैरिस नदी है, स्टॉकहोम नगर से 41 मील उत्तर की ओर स्थित है। इस नगर का फैरिस नदी तथा मालर झील की जलप्रणाली द्वारा स्टॉकहोम से सीधा संबंध है। आधुनिक नग उस प्राचीन उपसाला से संबद्ध है जो आधुनिक नगर से प्राय: दो मील उत्तर की ओर बसा हुआ था। नगर का यह प्राचीन भाग नदी के पश्चिमी किनारे की ढाल पर स्थित है। इस उपसाला नगर का वर्णन नवीं शताब्दी के लेखों में मिलता है; उस समय के लोगों के स्वर्णजटित मंदिर के लिए यह विख्यात था। यहाँ स्वीडेन के गिरजाघरों के एकमात्र प्रधान धर्माचार्य का निवास स्थान है। सन्‌ 1702 ई. में विनाशकारी अग्नि द्वारा नगर के अधिकांश भाग नष्ट हो गए थे।

उपसाला प्रदेश का क्षेत्रफल 5,252 वर्ग कि॰मी॰ है। यह स्वीडेन के मध्य-पूर्व में स्टॉकहोम से दक्षिण में सटा हुआ है। इसकी तटीय सीमा बाल्टिक सागर तथा बोथीनिया की खाड़ी द्वारा प्रक्षालित होती रहती है। यह प्रदेश खनिज पदार्थों की दृष्टि से धनी है। यहाँ की अधिकांश जनसंख्या कृषि करने, जंगल काटने, मत्स्य उद्योग तथा लौह उद्योग में संलग्न है।

सन्दर्भ

साँचा:reflist