उदय किरण

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
उदय किरण
Udaykiran.jpg
२००९ में उदय किरण
जन्म साँचा:birth date
आन्ध्र प्रदेश, भारत
मृत्यु साँचा:death date and age[१]
हैदराबाद, आन्ध्र प्रदेश, भारत
व्यवसाय अभिनेता
ऊंचाई 5' 8"
जीवनसाथी विशिता (वि 2012—2014; मृत्यु)

उदय किरण (२६ जून १९८० – ५ जनवरी २०१४) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे जो मुख्य रूप से तेलुगू सिनेमा में काम करते थे। उनकी प्रथम तीन फ़िल्में चितराम, नुव्वु नेनू और मानसन्था नुव्वू सफल फ़िल्में रही और उन्हें "हैट्रिक हीरो" के नाम से जाना जाने लगा।[२][३][४]

२००१ में उन्होंने तेलुगू फ़िल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त किया[५] और कमल हासन के बाद सबसे छोटी आयु में फ़िल्मफेयर प्राप्त करने वाले द्वितीय अभिनेता बने। २००६ में उन्होंने के॰ बालाचन्द्र द्वारा निर्देशित फ़िल्म पोई से तमिल सिनेमा में पदार्पण किया।[६] तत्पश्चात्, उन्होंने नी स्नेहम और कालुसुकोवलानी जैसी रोमानी फ़िल्में बनाना आरम्भ कर दिया। उनकी अन्य प्रसिद्ध फ़िल्में श्रीराम, अवुनन्ना कादन्ना और जय श्रीराम रहीं।[७][८][९][१०] ५ जनवरी २०१४ को खुदकुशी करने से उनकी मौत हो गई।[११]

सन्दर्भ