उदयराज हिन्दू इंटर कालेज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:infobox University उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज  उत्तराखंड राज्य के काशीपुर, उधमसिंहनगर जिले में स्थित सबसे पुराने इंटर कॉलेजों में से एक है। यह औंधा नागनाथ मन्दिर के निकट मानपुर मार्ग पर स्थापित है। इस कॉलेज को कुमाऊं के चंद राजवंश के  राजा उदय राज प्रताप सिंह द्वारा १९१४ में स्थापित किया गया था। राजा करन चंद राज सिंह इस काॅलेज के संघरक्षक है तथा चंद वंशी राजा भी हैं [१] और यह उनकी माता के नाम से स्थापित एक न्यास द्वारा ही संरक्षित है। इस न्यास के प्रथम सचिव पं.गोविंद बल्लभ पंत, प्रथम मुख्य मंत्री, उत्तर प्रदेश थे। इसके लिये भूमि राजा उदय प्रताप राज सिंह ने दान में दी थी। 

यहां का शिक्षा माध्यम हिन्दी है। अपने आरम्भिक दिनों में यह एक सह-शिक्षा कॉलेज था, हालांकि काशीपुर में ही एक सरकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज के उद्घाटन के बाद से लड़कों के कॉलेज में परिवर्तित कर दिया गया। पहले यह यूपी शिक्षा बोर्ड से संबद्ध किया गया था किन्तु नये राज्य के गठन उपरान्त इसे अब उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध  कर दिया गया है।[१] विद्यालय कक्षा ६ से कक्षा १२ तक शिक्षा उपलब्ध कराता है।[२] इस महाविद्यालय की कुमाऊं के कालिजों में बहुत ही अच्छी मान्यता और प्रतिष्ठा है।  उदयराज हिन्दू इंटर कालेज में उन्नत हाई-टेक प्रयोगशालाओं में जीव विज्ञान प्रयोगशाला, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, सामाजिक विज्ञान प्रयोगशाला के साथ, उच्च योग्य शिक्षकों की भी उपस्थिति है ।

संदर्भ

  • अतुल कुमार, एट अल., (सभी पूर्व छात्र)
  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।