उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग १बी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:infobox road

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग १बी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक राज्य राजमार्ग है। ६७.७८५ किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग लालगंज गाँव को सिकंदरपुर से जोड़ता है। इसे सिकंदरपुर-बाँसडीह-रेवती-बैरिया-लालगंज मार्ग भी कहा जाता है। यह बलिया जिले में ही शुरू होकर समाप्त हो जाता है।

मार्ग

राज्य राजमार्ग १बी सिकंदरपुर नगर से शुरू होता है और खेजरुई तक दक्षिण की ओर बढ़ते हुए पूर्व दिशा में मुड़ जाता है। मणियार से यह पुनः दक्षिण की और मुड़ता है, और बाँसडीह पहुंचता है, जहां एक बार फिर यह पूर्व की ओर मुड़ जाता है। बाँसडीह से लगातार पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए रेवती होते हुए यह बैरिया पहुंच जाता है, जहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ इसे काटता है। बैरिया से दक्षिण दिशा में आगे बढ़ते हुए यह लालगंज गाँव में समाप्त हो जाता है।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ