ईशान किशन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(इशान किशन से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
ईशान किशन
लुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found।
लुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found।
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम ईशान किशन पाण्डे
जन्म साँचा:br separated entries
मृत्यु साँचा:br separated entries
बल्लेबाजी की शैली बाएं हाथ से बल्लेबाजी
गेंदबाजी की शैली बाएं हाथ से मध्यम तेज गति से
भूमिका बल्लेबाज, विकेट-कीपर
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी साँचा:infobox
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
2014-वर्तमान झारखंड
2016-2017 गुजरात लॉयन्स (शर्ट नंबर 23)
2018-वर्तमान मुंबई इंडियंस
साँचा:infobox cricketer/career
स्रोत : क्रिकइन्फो, 26 फरवरी 2022

इशान किशन (जन्म १८ जुलाई १९९८) एक भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर जो झारखंड के लिए खेलतें है।[१] २२ दिसंबर २०१५ को उन्हें 2016 अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम के कप्तान के रूप में नामित किया गया था। ईशान एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर है।[२] किशन २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं।

प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि

ईशान का जन्म पटना, बिहार में हुआ था।[३] उनके पिता का नाम प्रणव पांडे है वह पेशे से बिल्डर है। ईशान के भाई राज ने, उसे क्रिकेट को अपने कैरियर के रूप में आगे बढ़ाने में उसका समर्थन किया। इनके कोच संतोष कुमार के अनुसार, उसकी प्रतिभा मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ियों का अपना आदर्श मानते है।[४][५]

ईशान किशन का औरंगाबाद जिले से गहरा नाता है। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल अंतर्गत गोरडीहा गांव में ईशान का पैतृक आवास है। ईशान की दादी सुचित्रा सिन्हा नवादा में सिविल सर्जन थी। रिटायरमेंट के बाद दादी ने नवादा में ही अपना घर बना लिया। वहीं उनके माता-पिता दवा व्यवसाय से जुड़े रहे। बाद में वे सभी पटना चले गए और वहीं बस गए।

हाल में ईशान ने पटना में आलिशान घर बनाया है। दादा इलाहाबाद से कनीय अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जानकारी के मुताबिक़ वर्ष 2008-09 में गया जिले में बिहार अंडर-16 के खिलाड़ियों का चयन हो रहा था। चयन समिति के अध्यक्ष औरंगाबाद जिले के वरीय स्वतंत्र पत्रकार रवि सिंह थे जिन्होनें पहली बार ईशान किशन का चयन कर उन्हें क्रिकेट की मुख्य धारा से जोड़ा था।[६]

कैरियर

आईपीएल कैरियर

इंडियन प्रीमियर लीग में इन्होंने साल २०१६ में गुजरात लॉयन्स के लिए हुए शुरुआत की थी और २०१७ तक इसी टीम के लिए खेले थे लेकिन २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में इन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा और अच्छा प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स [७] के खिलाफ एक मैच में इन्होंने महज १७ गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।[८]

2022 इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में ईशान किशन को [[मुम्बई इंडियन्स] ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा।[९]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. साँचा:cite web
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. साँचा:cite web
  8. साँचा:cite web
  9. साँचा:cite news

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:asbox