इलाही

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

"इलाही"  2013 बॉलीवुड फिल्म ये जवानी है दीवानी से एक हिंदी गीत है।  प्रीतम चक्रवर्ती द्वारा रचित यह गीत अरिजीत सिंह ने गाया है। गीत के वीडियो ट्रैक में अभिनेता रणबीर कपूर हैं। इस गीत का एक प्रतिदान संस्करण भी फिल्म के ध्वनिपथ के लिए जारी किया गया था, जिसके गायक मोहित चौहान हैं.[१]

पृष्ठभूमि

गीत प्रीतम द्वारा रचित है। धर्मा प्रोडक्शंस.के साथ यह उनकी पहली सहकार्यता थी।

इस गीत के लिए संगीत रचना प्रीतम ने की है। एक संगीतकार के रूप में धर्मा प्रोडक्शंस के साथ यह उनकी पहली सहकार्यता थी। [२] प्रीतम और रणबीर कपूर इस से पहले अजब  प्रेम की गजब कहानी (2009), राजनीति (2010) और बर्फी! (2012) जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।[३] 31 जुलाई 2012 की जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि मोहित चौहान एक गाने में कपूर को आवाज देंगे , जिसके लिए वह पहले रॉकस्टार (2011) और बर्फी! (2012) में गा चुके हैं।[४] मूल संस्करण, जो कि अरिजीत सिंह ने गाया है, गतिशील संगीत व्यवस्था के कारण दूसरे संस्करण से थोड़ा अलग है।

इस गीत के अलावा, सिंह ने फिल्म की एल्बम के लिए दो अन्य गीत किए, सुनिधि चौहान के साथ "दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड" और हर्षदीप कौर के साथ "कबीरा". फिल्म में कपूर ने बनी नाम का चरित्र निभाया, जिसका सपना भटकना और दुनिया का पता लगाना है। [५] गीत बनी पर चित्रित है कि कैसे वह एक यात्रा संबंधित कार्यक्रम के लिए वीडियोग्राफर के रूप में काम करता है, और दुनिया की यात्रा करता है, जैसी कि उसने योजना बनाई थी। [६] कपूर ने पहले  2009 में बॉलीवुड फिल्म वेक अप सिड में अयान मुखर्जी के साथ काम किया था.[७] गीत के बोल जो अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गये हैं, मुख्य रूप से नायक के स्वेच्छापूर्ण और लापरवाही भरे रवैये पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

प्रदर्शन और प्रतिक्रिया

गीत को फिल्म के डिजिटल साउंडट्रैक के हिस्से के रूप में 29 अप्रैल 2013 को जारी किया गया। [८] गीत के पोस्टरों को, जिनमें कपूर एक दाढ़ी के साथ थे, कबीरा गीत के संगीत वीडियो के साथ-साथ 5 मई 2013 को जारी किया गया। [९] आधिकारिक तौर पर संगीत वीडियो को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल के माध्यम से 6 अप्रैल 2013 को जारी किया गया।[१०]

समीक्षा

बॉलीवुड हंगामा' के राजीव विजयकर ने गीत को "एक ध्वन्यात्मक खुशी" कहते हुए बोला कि यह "स्पष्ट रूप से श्रोता को अपने आकर्षक हुक से मंत्रमुग्ध करने के लिए" है। [११]  दैनिक भास्कर  से समीक्षकों ने लिखा है: "अरिजीत सिंह द्वारा गाया एक साधारण गीत, पृष्ठभूमि में बच्चों द्वारा कोरस गायन से ताजगी है".[१२] इंडियन एक्सप्रेस  से सांख्यन घोष ने प्रशंसा करते हुए सिंह के स्वर को "विश्वासपूर्ण" कहा।[१३]

प्रतिदान संस्करण

चौहान, गीत के गायक।

कोईमोई के लिए लिखते हुए मोहर बसु ने चौहान के स्वरों की प्रशंसा की और इसे मूल संस्करण की तुलना में बेहतर माना।[१४]

दैनिक भास्कर के समीक्षकों ने लिखा: "यह मूल की तुलना में थोड़ा तेज है, अन्यथा बाकी तत्व मूल के समान ही हैं"।[१२] बॉलीवुड हंगामा' के  राजीव विजयकर ने इस संस्करण को मूल की तुलना में "थोड़ा नीचे लेकिन बहुत अधिक सहानुभूतिपूर्वक गाया गया" पाया.[११]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  10. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  11. इस तक ऊपर जायें: स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  12. इस तक ऊपर जायें: स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  13. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  14. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।