इमैनुएल मैक्रों

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
इमैनुएल मैक्रों
Emmanuel Macron in 2017

प्रधानमंत्री एदुआर्द फिलीप
पूर्वा धिकारी फ़्रांस्वा ओलांद

प्रधानमंत्री आंतोनी मार्ती
पूर्वा धिकारी फ़्रांस्वा ओलांद

ऑन मार्श के अध्यक्ष
पूर्वा धिकारी पद स्थापित

अर्थव्यवस्था, उद्योग एवं डिजिटल कार्य मंत्री
प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स
पूर्वा धिकारी आरनॉद मोंतबूर्ग
उत्तरा धिकारी मिशेल सापिन

जन्म साँचा:br separated entries
जन्म का नाम इमैनुएल जँ-मिशेल मैक्रों
राजनीतिक दल ऑन मार्श! साँचा:small
अन्य राजनीतिक
संबद्धताऐं
निर्दलीय साँचा:small

समाजवादी पार्टी साँचा:small

जीवन संगी ब्रिजित त्रोनिउ साँचा:small
हस्ताक्षर
साँचा:center

इमैनुएल जँ-मिशेल फ़्रेदेरिक मैक्रों (French: [emanɥɛl makʁɔ̃]; जन्म 21 दिसम्बर 1977) एक फ़्रांसीसी राजनीतिज्ञ, वरिष्ठ सिविल सेवक, और पूर्व निवेश बैंकर हैं। 

वे समाजवादी पार्टी (फ़्राँस) के सदस्य थे २००६ से २००९ तक, और उन्हें फ़्रांस्वा ऑलांद के पहले सरकार मे उपमहासचिव का पद मिला था। २०१६ में  उन्होंने ऑन मार्श नामक  केंद्रवादी[१] राजनीतिक आंदोलन की स्थापना की और २०१७ में उसके अंतर्गत राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीद्वार बने ।

२३ अप्रैल २०१७ में चुनाव के पहले चरण में उन्हें सबसे अधिक वोट मिले और वे दूसरे चरण के लिए योग्य हुए। ७ मई को हुए दूसरे चरण में उन्होंने प्रतिद्वंद्वी मरीन ले पेन को हराया।

३९ के आयु में मैक्रों फ़्रांस के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति हैं। उन्होनें ले हाव्र के मेयर एदुआर्द फिलीप को १५ मई २०१७ को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। फिलीप सरकार के मंत्रियों का नाम १७ मई को घोषित किया गया।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

मैक्रों का जन्म उत्तरी फ़्रांस के अमिएँ में जँ-मिशेल मैंक्रों के घर हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अमिएँ में ही हुई। उनका परिवार गैर-धार्मिक था, पर उन्होंने १२ के आयु में अपनी इच्छा से बपतिस्मा कराई।

और उनके उच्च शिक्षा के लिए उन्हें पेरिस भेज दिया गया, क्योंकि उन्होंने अपने शिक्षिका ब्रिजित ऑज़िएर के साथ संबंध बना लिए थे, जिनसे उन्होंने बाद में विवाह किया। उन्होंने पेरिस-नांतेयर विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की।

पेरिस राजनीतिक अध्ययन संस्थान में सार्वजनिक कार्यों में दिग्री हासिल की और राष्ट्रीय प्रशासन महाविद्यालय में वरिष्ठ सिविल सेवा के लिए प्रशिक्षण लिया, और २००५ में स्नातक प्राप्त की।

पेशेवर करियर

२००४ से २००८ तक उन्होंने फ़्रांसीसी अर्थव्यवस्था मंत्रालय में वित्त महानिरीक्षक का पद संभाला। २००८ में उन्होंने €५०,००० देकर स्वयं को सरकारी अनुबंध से मुक्त किया, और रॉथ्सचाइल्ड और सी बैंक में निवेश बैंकर की नौकरी करने लगे।

राजनीतिक करियर

मैक्रों २००६ से २००९ तक समाजवादी पार्टी (फ़्रांस) के सदस्य थे।

२०१४ से २०१६ तक वे एलिज़े महल के उपमहासचिव थे, जो राष्ट्रपति ओलांद के दल में एक उच्च पद था। २०१४ के वाल्स मंत्रिमंडल में उन्हें अर्थ्ववस्था एवं वित्त मंत्रालय नियुक्त किए गए।

अगस्त २०१५ में उन्होंने समाजवादी पार्टी के सदस्य नहीं है और निर्दलीय बन गए।

२०१७ में फ़्रांसीसी राष्ट्रपति की दौड़

६ मार्च २०१६ में अमिएँ में एक नई निर्दलीय पार्टी ऑन मार्श! की स्थापना की, जो एक उदारतावादी, प्रगतिवादी दल है। ३० अगस्त २०१६ में राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा दिया। १६ नवंबर २०१६ में उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी घोषित की। अपने घोषणा भाषण में उन्होंने "लोकतांत्रिक क्रांति" की गुहार लगाई और फ़्रांस को "अनवरोधित" करने का वादा किया।

मैक्रों के दल को कई गुटों से समर्थन मिला। वामपंथियों के साथ-साथ उन्हें केंद्रवादियों और केंद्र-दक्षिणपंथी राजनेता और दल उनके समर्थन में खड़े हुए। पेरिस के मस्जिद नें मुसलमानों को मैक्रों को वोट देने के लिए आग्रह किया।

कई विदेशी राजनेताओं ने भी मैक्रों की प्रशंसा की - जिन में यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जँ-क्लॉद जुंकर, जर्मन प्रधानमंत्री एंजेला मर्केल और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा शामिल थे।

५ मई २०१७ को, ऑन मार्श! के अभियान के लगभग ९ जीबी के ईमेल पेस्टबिन पर लीक हो गए। उसी शाम, ऑन मार्श ने बयान दिया कि उनके अभियान एक विशाल और समन्वित हैकिंग के शिकार हुई है, जिससे आंतरिक जानकारी सोशल मीडिया में फैल गई है।

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।