आष्टा, मध्य प्रदेश

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
साँचा:if empty
Ashta
{{{type}}}
साँचा:location map
निर्देशांक: साँचा:coord
देशसाँचा:flag/core
राज्यमध्य प्रदेश
ज़िलासीहोर ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल५३,४६२
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)

साँचा:template other

आष्टा (Ashta) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के सीहोर ज़िले में स्थित एक नगर है।[१][२]

भूगोल व इतिहास

आष्टा इंदौरभोपाल के लगभग बीच में स्थित है।[३] है। आष्टा में एक नदी है, जिसका नाम "पार्वती" है। यह नदी आष्टा के निवासियों के लिये जल का मुख्य स्रोत है। मान्यता है कि नदी का नाम समीप के शिव मंदिर के कारण रखा गया था। वर्षाऋतु में नदी में पानी का स्तर बढ़ता है और मान्यता के अनुसार मंदिर के शिवलिंग तक पहुँच जाता है। ब्रिटिश राज में यहाँ मिर्ज़ा अमजद बेग का क्षेत्र था।

स्थान

आष्टा एक खूबसूरत शहर है, जिसमें अस्पतालों, स्कूलों, सिनेमा हॉल और सड़क परिवहन की सुविधाएँ है। यह अपनी अनाज मंडी के लिए जाना जाता है, जहाँ सोयाबीन भी बिकता है। यहाँ एक पहाड़ पर जैन मंदिर है, जिसे स्थानीय लोग "किला" बुलाते हैं। इसमें प्रमुख प्रतिमा भगवान नेमिनाथ जी की है। एक तालाब के पास हनुमान जी का मंदिर है जो खेड़ापति मंदिर कहलाता है। ईलाही माता मंदिर भी यहाँ स्थित है। गांव भंवरा शहर से 15 किमी दूर है और यहाँ नवरात्रि की पूजा आयोजित करी जाती है।

जनसांख्यिकी

2001 जनगणना में आष्टा की आबादी 59,773 थी, जिसमें पुरुष 52% और महिलाऍँ 48% थी। औसत साक्षरता दर 63% था - 58% पुरुष एवं 42% महिलाएँ साक्षर थीं। सत्रह प्रतिशत (17%) 6 वर्ष से कम उम्र के थे।

नगर पालिका

आष्टा शहर में वर्ष 2019 में वार्डों के पुनर्विभाजन के बाद कुल 24 वार्ड अस्तित्व में आगये हैं ।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172
  2. "Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।