आवृत्ति परिवर्तक
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
चित्र:20040905 jpower sakuma 02.jpg
जापान का सकुम बांध जहाँ एक आवृत्ति परिवर्तक स्टेशन है। यहाँ जापान की दो अलग-अलग आवृत्ति वाली ग्रिडों को जोड़ा गया है।
ऐसी किसी भी युक्ति को आवृत्ति परिवर्तक (frequency change या frequency converter) कहते हैं जो किसी नियत आवृत्ति की विद्युत को किसी अन्य आवृत्ति की विद्युत शक्ति में बदलती है। ये युक्तियाँ इलेक्ट्रॉनिक और विद्युतयांत्रिक (electromechanical) दोनों ही प्रकार की सम्भव हैं। ऐसा हो सकता है कि आवृत्ति परिवर्तक, आवृत्ति को बदलने के साथ-साथ प्रत्यावर्ती धारा का आयाम भी बदल रहा हो।
- वोल्टेज-स्रोत और धारा-स्रोत इन्वर्टर
- Three Phase AC AC voltage DC.jpg
VSI या वोल्टता-स्रोत इन्वर्टर की संरचना[१]
- 3PAC current DC.jpg
CSI या धारा-स्रोत इन्वर्टर की संरचना[२]
उपयोग
आवृत्ति को बदलने की आवश्यकता अनेकों जगह होती है। उदाहरण के लिए, किसी प्रेरण मोटर को अलग-अलग वेग से घुमाने के लिए। इसी तरह दो अलग-अलग आवृत्ति की विद्युत-ग्रिडों को सीधे नहीं जोड़ा जा सकता। किसी एक ग्रिड की आवृत्ति को बदलकर दूसरे ग्रिड की आवृत्ति के बराबर करना पड़ेगा।