आर राजकुमार
आर... राजकुमार | |
---|---|
चित्र:आर राजकुमार का प्रचार पोस्टर (२०१३).jpg प्रचार पोस्टर | |
निर्देशक | प्रभु देवा |
निर्माता |
विकि रजानी सुनील लुल्ला |
लेखक | शिराज़ अहमद (संवाद) |
पटकथा |
प्रभु देवा सुनील अग्रवाल रवि एस सुन्दरम |
कहानी | प्रभु देवा |
अभिनेता |
शाहिद कपूर सोनाक्षी सिन्हा सोनू सूद |
संगीतकार |
प्रीतम सन्दीप चोवटा (पृष्ठभूमि स्कोर) |
छायाकार | मोहन कृष्ण |
संपादक | बाल्लू सलुजा |
स्टूडियो | नेक्स्ट जेन फ़िल्म्स |
वितरक | इरॉस इण्टरनेशनल |
प्रदर्शन साँचा:nowrap |
[[Category:एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"। फ़िल्में]]
|
समय सीमा | 139 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
लागत | ₹४०० मिलियन (US$५.२५ मिलियन) |
आर... राजकुमार (अथवा आर राजकुमार जिसका पूर्व नाम रम्बो राजकुमार था) प्रभु देवा द्वारा निर्देशित और शिराज़ अहमद द्वारा लिखित २०१३ की बॉलीवुड एक्शन फ़िल्म है।[१] इसके निर्माता विकि रजानी और सुनील लुल्ला हैं एवं फ़िल्म में मुख्य अभिनय भूमिका में शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा हैं।[२] फ़िल्म का यूट्यूब पर प्रचार ट्रेलर १ अक्टूबर २०१३ को जारी किया गया और फ़िल्म ६ दिसम्बर २०१३ को जारी की गई।[३] श्रीहरी जिन्होंने फ़िल्म में अजीत टाका का अभिनय किया है, का ४९ वर्ष की आयु में मुम्बई के लीलावती अस्पताल में गुर्दे की बिमारी से निधन हो गया।[४][५]
कथानक
राजकुमार (शाहिद कपूर) एक उद्देश्यरहित युवा है जो शिवराज (सोनू सूद) नामक नशीली दवाओं का अवैध व्यापार करने वाले के लिए काम करता है। उसका ताजा मिशन मानिक परमार (आशीष विद्यार्थी) नामक प्रतिद्वन्द्वी विक्रेता की हत्या करना है। लेकिन राजकुमार के जीवन में तब परिवर्तन आ जाता है जब वह खूबसूरत आंखों वाली और शिक्षित चन्दा (सोनाक्षी सिन्हा) को देखता है। वह चन्दा के बारे में यह नहीं जानता कि चन्दा एक अनाथ है और उसका पालन पोषण मानिक परमार ने किया हिअ। दोनों की मोहब्बत जब परवान चढ़ने लगती है तभी परमार और शिवराज दुश्मनी भुलाकर एक दूसरे के दोस्त बन जाते हैं और परमार अपनी भतीजी का हाथ, शिवराज के हाथ में सौंपने का फ़ैसला कर लेता है। इससे राजकुमार और शिवराज एक दूसरे के आमने-सामने आ खड़े होते हैं और एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं।
कलाकार
- शाहिद कपूर - राजकुमार
- सोनाक्षी सिन्हा - चन्दा
- सोनू सूद - शिवराज
- आशीष विद्यार्थी - माणिक परमार
- मुकुल देव
- असरानी
- श्रीहरी - अजीत टाका[६]
- चार्मी कौर ("गंदी बात" गाने में विशेष अतिथि)
- रागीनी द्विवेदी ("कद्दू कटेगा" गाने में विशेष अतिथि)
- स्कारलेट मेलिश विल्सन ("कद्दू कटेगा" गाने में विशेष अतिथि)
संगीत
आर राजकुमार | ||||
---|---|---|---|---|
संगीत प्रीतम द्वारा | ||||
जारी | ६ नवम्बर २०१३ | |||
रिकॉर्डिंग | २०१२-२०१३ | |||
संगीत शैली | फ़िल्म संगीत | |||
लंबाई | 28:22 | |||
लेबल | एरॉस म्यूज़िक | |||
निर्माता | प्रीतम | |||
प्रीतम कालक्रम | ||||
|
साँचा:italic titleसाँचा:main other
फ़िल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है। निर्देशक प्रभु देवा प्रीतम के साथ काम करने के इच्छुक थे और अन्त में उन्हें इसका मौका मिल ही गया। फ़िल्म का गीत "गंदी बात" १६ अक्टूबर २०१३ को जारी किया गया जिसको मिका सिंह और कल्पना पटवारी ने गाया है। फ़िल्म का अन्य गीत "साड़ी के फाल सा" अन्तरा मित्रा और नकाश अज़ीज़ ने गाया है।
सभी गीत अनुपम आमोद, मयूर पुरी द्वारा लिखित।
गीत सूची | |||
---|---|---|---|
क्र॰ | शीर्षक | संगीत | अवधि |
1. | "गंदी बात" | मिका सिंह, कल्पना पटवारी | 4:13 |
2. | "साड़ी के फाल सा" | अन्तरा मित्रा, नकाश अज़ीज़ | 3:53 |
3. | "मत मारी" | कुणाल गांजावाला, सुनिधि चौहान | 4:21 |
4. | "धोखा धड़ी" | अरिजित सिंह, पलक मुच्छल | 4:09 |
5. | "कद्दू कटेगा" | अन्तरा मित्रा | 3:31 |
6. | "गंदी बात (फ़िल्म संस्करण)" | नकाश अज़ीज़, ऋतु पाठक | 4:26 |
7. | "साड़ी के फाल सा (रिमिक्स)" | अन्तरा मित्रा, नकाश अज़ीज़ | 3:49 |
कुल अवधि: | 28:22 |
सन्दर्भ
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ Notice of death of Srihari (श्रीहरि के निधन का समाचार) स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।साँचा:en, द हिन्दू।
- ↑ Notice of death of Srihari (श्रीहरि के निधन का समाचार) स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।साँचा:en, द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया
- ↑ साँचा:cite news