आरईटीस्क्रीन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
RETScreen
विकासकर्ता कनाडा सरकार | अनेक
स्थिर संस्करण

RETScreen Expert

/ September 19, 2016; साँचा:time ago (2016-त्रुटि: अमान्य समय।-19)
प्रचालन तंत्र माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
जालस्थल www.retscreen.net

RETScreen स्वच्छ ऊर्जा प्रबंधन सॉफ्टवेयर (जिसे संक्षेप में आमतौर से RETScreen कहा जाता है) ऐसा सॉफ्टवेयर पैकेज है जिसे कनाडा सरकार ने विकसित किया है। RETScreen Expert को सैन फ़्रैंसिस्को में आयोजित 2016 क्लीन एनर्जी मिनिस्ट्रियल में चिह्नांकित किया गया था।[१] सॉफ़्टवेयर हिंदी सहित 36 भाषाओं में उपलब्ध है।

RETScreen Expert सॉफ्टवेयर का वर्तमान संस्करण है और इसे 19 सितंबर, 2016 को जनता के लिए जारी किया गया था। इस सॉफ्टवेयर से संभावित नवीनीकरण ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता परियोजना की तकनीकी और वित्तीय व्यवहार्यता की समग्र पहचान, आकलन और इष्टतमीकरण होता है; और साथ ही परिसरों के वास्तविक निष्पादन की माप और सत्यापन और ऊर्जा बचत/उत्पादन अवसरों की पहचान होती है।[२] RETScreen Expert में "दर्शक विधा" मुफ्त है और सॉफ्टवेयर की सभी कार्यक्षमता तक पहुंच प्रदान करती है। तथापि, RETScreen के पिछले संस्करणों के विपरीत, वार्षिक सदस्यता के आधार पर अब नई "पेशेवर विधा" उपलब्ध है (जिससे उपयोगकर्ता सहेज, प्रिंट आदि कर सकते हैं)।

RETScreen Suite सॉफ्टवेयर का पिछला संस्करण है, जिसमें, RETScreen 4 और RETScreen Plus शामिल हैं। RETScreen Suite में सह-उत्पादन और ऑफ-ग्रिड विश्लेषण क्षमताएँ शामिल हैं।

RETScreen Suite के विपरीत, RETScreen Expert एकीकृत सॉफ्टवेयर प्लेटफ़ॉर्म है; जिसमें परियोजनाओं के आकलन के लिए विस्तृत और व्यापक आदिरूपों का उपयोग किया जाता है; और इसमें पोर्टफोलियो विश्लेषण क्षमता शामिल है। RETScreen Expert में उपयोगकर्ता की सहायता के लिए अनेक डेटाबेस एकीकृत किए गए हैं, जिनमें 6,700 भूतल-आधारित स्टेशनों और नासा सैटेलाइट डेटा से प्राप्त जलवायु परिस्थितियों का वैश्विक डेटाबेस, बेंचमार्क डेटाबेस; लागत डेटाबेस; परियोजना डेटाबेस; जल विज्ञान डेटाबेस और उत्पाद डेटाबेस शामिल हैं।[३] सॉफ्टवेयर में इलेक्ट्रॉनिक पाठ्यपुस्तक सहित, व्यापक एकीकृत प्रशिक्षण सामग्री शामिल हैं।[४]

इतिहास

RETScreen का पहला संस्करण 30 अप्रैल, 1998 को रिलीज़ किया गया था। RETScreen संस्करण 4 दिसंबर 11, 2007 को बाली, इंडोनेशिया में कनाडा के पर्यावरण मंत्री द्वारा प्रारंभ किया गया था।[५] RETScreen Plus 2011 में रिलीज़ किया गया था।[६] RETScreen Suite (जिसमें अनेक अतिरिक्त अपग्रेड के साथ RETScreen 4 और RETScreen Plus को एकीकृत किया गया था), 2012 में रिलीज़ किया गया था।[७] RETScreen Expert को जनता के लिए 19 सितंबर 2016 को जारी किया गया था।[८]

प्रोग्राम की अपेक्षाएँ

प्रोग्राम को Microsoft® विंडोज 7 SP1, विंडोज 8.1, विंडोज 10 और Microsoft® .NET फ्रेमवर्क 4.7 या उच्चतर की आवश्यकता होती है।[९] प्रोग्राम Parallels या Mac के लिए VirtualBox का उपयोग करके Apple पर काम कर सकता है।[१०]

साझझीदार

RETScreen का प्रबंधन कनाडा सरकार के विभाग, Natural Resources Canada के नेतृत्व और CanmetENERGY Varennes अनुसंधान केंद्र के नेतृत्व और सतत वित्तीय समर्थन के अंतर्गत किया जाता है। केंद्रीय दल[११] उद्योग, अनेक सरकारी और बहुपक्षीय संगठनों के सहयोग का लाभ उठाता है, जिसे उद्योग, सरकार और शिक्षा-जगत के विशेषज्ञों के बड़े नेटवर्क से तकनीकी समर्थन प्राप्त होता है।[१२] प्रमुख साझेदारों में NASA का Langley Research Center,[१३] Renewable Energy and Energy Efficiency Partnership (REEEP),[१४] Ontario का Independent Electricity System Operator (IESO),[१५] UNEP की Division of Technology, Industry and Economics की ऊर्जा यूनिट,[१६] Global Environment Facility (GEF),[१७] World Bank का Prototype Carbon Fund,[१८] और York University का Sustainable Energy Initiative शामिल हैं।[१९]

उपयोग के उदाहरण

फ़रवरी 2018 की स्थिति के अनुसार, RETScreen सॉफ्टवेयर के हर देश और प्रदेश में 575,000 से अधिक उपयोगकर्ता थे।[२०]

स्वतंत्र प्रभाव अध्ययन[२१] का अनुमान है कि 2013 तक, RETScreen सॉफ्टवेयर के उपयोग के कारण, दुनिया भर में, $8 बिलियन से अधिक उपयोगकर्ता लेनदेन लागत बचत, और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में प्रति वर्ष 20 मीट्रिक टन कटौती हुई है, और इसने 24 GW की स्थापित स्वच्छ ऊर्जा क्षमता सक्षम की है।

RETScreen का उपयोग व्यापक रूप से स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं को सुविधा देने और लागू करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए, RETScreen का उपयोग इनमें किया गया है:

  • एंपायर स्टेट बिल्डिंग ऊर्जा दक्षता उपायों के पुनर्निर्माण के लिए[२२]
  • 3M कनाडा के विनिर्माण सुविधाओं पर[२३]
  • बड़े पैमाने पर आयरिश पवन उद्योग द्वारा संभावित नई परियोजनाओं के विश्लेषण के लिए[२४]
  • ओंटारियो में सैंकड़ों स्कूलों के निष्पादन पर नजर रखने के लिए[२५]
  • Manitoba Hydro के संयुक्त हीट एंड पॉवर (जैव-ऊर्जा इष्टतमीकरण) प्रोग्राम द्वारा प्रोजेक्ट एप्लिकेशन स्क्रीन करने के लिए[२६][२७]
  • यूनिवर्सिटी और कॉलेज परिसरों पर ऊर्जा के प्रबंधन के लिए[२८]
  • टोरंटो, कनाडा में फोटोवोल्टिक निष्पादन के बहु-वर्षीय आकलन और मूल्यांकन में[२९][३०]
  • अमेरिकी वायु सेना स्थापनाओं में सौर वायु ताप के विश्लेषण के लिए[३१]
  • नगर निगम की सुविधाओं के लिए, जिनमें विभिन्न ओंटारियो नगर पालिकाओं में ऊर्जा दक्षता पुनर्निर्माण के लिए अवसरों की पहचान शामिल है।[३२][३३]

इस बारे में लेखों का व्यापक संग्रह RETScreen के LinkedIn पृष्ठ पर उपलब्ध है कि विभिन्न संदर्भों में RETScreen का उपयोग किस प्रकार किया गया है।[३४]

RETScreen का उपयोग दुनिया भर में 1,100 से ज़्यादा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों द्वारा शिक्षण और अनुसंधान टूल के रूप में भी किया जाता है, और इसे अकादमिक साहित्य में अक्सर उद्धृत किया जाता है।[३५] शिक्षा-जगत में RETScreen के उपयोग के उदाहरण RETScreen सूचना-पत्र के "प्रकाशन और रिपोर्ट्स" और "विश्वविद्यालय और कॉलेज पाठ्यक्रम" अनुभागों के अंतर्गत मिल सकते हैं, जो डाउनलोड सॉफ्टवेयर में उपयोगकर्ता मैनुअल के माध्यम से सुलभ हैं।

दुनिया भर में RETScreen के उपयोग को सरकार के सभी स्तरों पर स्वच्छ ऊर्जा प्रोत्साहन प्रोग्राम द्वारा अनिवार्य या अनुशंसित किया गया है, जिसमें UNFCCC और यूरोपीय संघ; कनाडा, न्यूज़ीलैंड और यूके; अनेक अमेरिकी राज्य और कनाडाई प्रांत; शहर और नगर पालिकाएँ; और उपयोगिताएँ शामिल हैं।[३६] चिली,[३७] सऊदी अरब,[३८] और पश्चिम और मध्य अफ्रीका में 15 देशों की सरकारों,[३९] और लातिन अमेरिकी ऊर्जा संगठन (OLADE) के आधिकारिक अनुरोध पर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय RETScreen प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है।

पुरस्कार और सम्मान

2010 में, RETScreen International को उत्कृष्टता के लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया,[४०] जो कनाडा सरकार द्वारा अपने सिविल सेवकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।

RETScreen और RETScreen टीम को Ernst & Young/Euromoney Global Renewable Energy Award, Energy Globe (National Award for Canada), और GTEC Distinction Award Medal सहित अनेक अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है और प्राप्त हुए हैं।[४१]

समीक्षाएँ

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने सॉफ्टवेयर के पनबिजली भाग के बीटा रिलीज़ की समीक्षा में इसका वर्णन "बहुत प्रभावशाली" के रूप में किया गया है।[४२] यूरोपीय पर्यावरण एजेंसी ने बल दिया है कि RETScreen "अत्यंत उपयोगी टूल" है।[४३] RETScreen को "नवीकरणीय ऊर्जा स्थापनाओं के अर्थशास्त्र के मूल्यांकन के लिए उपलब्ध कुछ सॉफ्टवेयर टूल में से एक, और अब तक के सर्वोत्तम" और दुनिया भर में स्वच्छ ऊर्जा में "बाज़ार सुसंगतता... बढ़ाने के लिए टूल" भी कहा जाता है।[२१]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite web
  6. साँचा:cite web
  7. साँचा:cite web
  8. साँचा:cite web
  9. साँचा:cite web
  10. साँचा:cite web
  11. साँचा:cite web
  12. साँचा:cite web
  13. साँचा:cite web
  14. साँचा:cite web
  15. साँचा:cite web
  16. साँचा:cite web
  17. साँचा:cite web
  18. साँचा:cite web
  19. साँचा:cite web
  20. साँचा:cite web
  21. साँचा:cite web
  22. साँचा:cite web
  23. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  24. साँचा:cite web
  25. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  26. साँचा:cite web
  27. साँचा:cite web
  28. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  29. साँचा:cite web
  30. साँचा:cite web
  31. साँचा:cite web
  32. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  33. साँचा:cite web
  34. साँचा:cite web
  35. उदाहरण के लिए, 7 फरवरी 2018 को RETScreen के लिए Google Scholar खोज ने 5,500 से ज़्यादा परिणाम दिए।
  36. साँचा:cite web
  37. साँचा:cite web
  38. साँचा:cite web
  39. साँचा:cite web
  40. साँचा:cite web
  41. साँचा:cite web
  42. साँचा:cite web
  43. साँचा:cite web

बाहरी कड़ियाँ