आयडहो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:short description

साँचा:if empty
Ídaahę́साँचा:spaces(मैदानी अपाचे)
राज्य
State of Idaho
आयडहो का झंडा
ध्वज
आयडहो का आधिकारिक सील
सील
उपनाम: द जेम स्टेट (आधिकारिक), द पटेटो स्टेट
ध्येय: Esto perpetua (लातिन: "इसे सदा रहने दो")
गान: "हियर वी हैव आयडहो"
साँचा:location map
देशसंयुक्त राज्य
राज्यता से पहलेऔरिगन क्षेत्र, वाशिंगटन क्षेत्र, आयडहो क्षेत्र
संघ में शामिल3 जुलाई 1890 (43वाँ)
राजधानी
साँचा:nobold
बोइस
सबसे बड़ा महानगरीय और शहरी क्षेत्रबोइस
क्षेत्रसाँचा:infobox settlement/areadisp
 • थलसाँचा:infobox settlement/areadisp
 • जलसाँचा:infobox settlement/areadisp  1.11%
क्षेत्र दर्जा14वाँ
आकार
 • लम्बाईसाँचा:infobox settlement/lengthdisp
 • चौड़ाईसाँचा:infobox settlement/lengthdisp
ऊँचाईसाँचा:infobox settlement/lengthdisp
अधिकतम ऊँचाई (बोरा चट्टान[२])साँचा:infobox settlement/lengthdisp
निम्नतम ऊँचाईसाँचा:infobox settlement/lengthdisp
जनसंख्या (2020)
 • कुल१८,३९,१०६
 • दर्जा38वाँ
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
 • घनत्व दर्जा44वाँ
 • घरेलू आय$५२,२२५[३]
 • घरेलू आय densityसाँचा:infobox settlement/densdisp
 • आय पद४१वाँ
 • आय पद densityसाँचा:infobox settlement/densdisp
वासीनामआयडहोअन
भाषा
 • औपचारिक भाषाअंग्रेज़ी[४]
समय मण्डलपर्वतीय (यूटीसी−07:00)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)पर्वतीय दिवालय समय (यूटीसी−06:00)
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोडUS-ID
अक्षांश42° N से 49° N
देशांतर111°03′ W से 117°15′ W
वेबसाइटwww.idaho.gov

साँचा:template otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main other

साँचा:infobox आयडहो (साँचा:lang-en; /ˈdəh/ साँचा:nowrap) संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में एक राज्य है। इसके पूर्व और पूर्वोत्तर में मोन्टाना है, पूर्व में वायोमिंग, दक्षिण में नेवाडा और यूटा, और पश्चिम में वाशिंगटन और औरिगन। पूर्व की तरफ इसकी सीमा कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत को भी छूती है। इसकी आबादी करीब 18 लाख है और इसका क्षेत्र साँचा:convert है, जिसकी वजह से यह संयुक्त राज्य में 14वाँ सबसे बड़ा, 13वाँ सबसे आबाद, और आबादी के मामले में 7वाँ सबसे कम घनत्व वाला राज्य है। इसका सबसे बड़ा शहर है बोइस

आयडहो में हज़ारों सालों से स्थानीय लोग रहते थे। 19वीं सदी के शुरुआत में इसे औरिगन क्षेत्र का हिस्सा माना गया था, जो कि ब्रिटिश साम्राज्य तथा संयुक्त राज्य के बीच विवादित था। यह 1846 के औरिगन समझौते के साथ आधिकारिक रूप से संयुक्त राज्य का हिस्सा बन गया। 1863 में इसे एक अलग क्षेत्र के रूप में संगठित किया गया, जिससे पहले यह कुछ समय के लिए वाशिंगटन और औरिगन क्षेत्रों का हिस्सा था। 3 जुलाई 1890 को इसे संघ में शामिल किया गया, जिससे यह संयुक्त राज्य का 43वाँ राज्य बना।

नामकरण

राज्य के नाम का स्रोत अब भी एक रहस्य है। [५] 1860 युग के शुरुआत में संयुक्त राज्य के सरकार का इरादा था रॉकी पर्वतमाला में एक राज्य को संगठित करना। "आयडहो" नाम राजनीतिज्ञ जॉर्ज म. विलिंग द्वारा सुझाया गया था।[६] विलिंग के अनुसार यह शोशोनी भाषा के एक शब्द से आया था जिसका मतलब है "सूर्य पर्वतों से उगता है",[७] मगर बाद में यह पता चला कि ऐसा कोई शब्द नहीं है, और असल में उन्हें इस नाम की प्रेरणा तब मिली थी जब वह "आयडा" नाम के एक लड़की से मिला था।[८] मगर जब 1861 के फरवरी को इसे कॉलोराडो क्षेत्र का नाम दिया गया, आयडहो स्प्रिंग्स नामक शहर ने पहले ही विलिंग के सुझाव पर अपना नाम रख दिया था।

हालाँकि इसका कोई स्रोत नहीं है, 20वीं सदी के कई पाठ्यपुस्तक इस बात को लिखते हैं कि:

"आयडहो" एक शोशोनी भारतीय विस्मय है। यह तीन शब्दों को जोड़कर बना है। पहला है "Ee", जिसका मतलब हिन्दी में है "नीचे आना"। दूसरा है "dah" जो "सूर्य" और "पर्वत", दोनों के लिए शोशोनी शब्द है। तीसरा भाग, "हो", एक विस्मय है और वह वही काम करता है जो कि हिन्दी में विस्मयाधीबोधक चिह्न (!) करता है।[९]

इतिहास

ऐसा माना जाता है कि आज से 14,500 वर्ष पहले भी आयडहो में लोग रहा करते थे। ट्विन फॉल्स के पास के विल्सन बट्ट गुफ़ा में उत्खननों से मानवीय क्रियाओं का सबूत मिला है और यह उत्तर अमेरिका के सबसे पुराने उत्खननों में से एक हैं। यहाँ के प्रसिद्ध अमेरिकी भारतीय जातियाँ हैं उत्तर में नेज़ पर्स, और दक्षिण में शोशोनी।

हमारे अनुसार सबसे तार्किक वर्णन यह है कि ये लोग प्रशांत महासागर के तट से आए थे और वे कोलंबिया नदी के मुहाने पर आ पहुँचे। नदी के प्रलय पर चलते हुए इन लोगों ने अपने तटीय प्रवास के लिए आयडहो क्षेत्र में अपना क्षरण निकाल लिया और इसी तरह से ये बर्फ की चादर के दक्षिण में पहली बार किसी क्षेत्र में आकर बसे।

इन जातियों के नाम फ्रांसिसी में ही रखे गए हैं: नेज़ पर्स, Cœur d'Alène, बोइस, पायट, जिनमें से कुछ लुइस एवं क्लार्क तथा एस्टोरियाई खोज अभियानों से भी पुराने हैं।

संयुक्त राज्य को यह क्षेत्र औरिगन क्षेत्र के बारे में यूनाइटेड किंग्डम द्वारा सौंप दिए जाने के बाद इसकी राजधानी को लीविस्टन से बोइस पर ले आया गया।[१०] 1877 में अमेरिकी सरकार द्वारा मोर्मोन बहुपत्नीवादियों को मताधिकारी घोषित कर दिया गया,[११] जिसके बाद 1890 में आयडहो को एक राज्य बना दिया गया।

भूगोल

आयडहो की सीमा छः अमेरिकी राज्य और एक कैनेडियन प्रांत को छूती है। पश्चिम की तरफ राज्य वाशिंगटन और औरिगन हैं, दक्षिण की तरफ नेवाडा और यूटा, और पूर्व की तरफ मोन्टाना और वायोमिंग। उत्तर की तरफ आयडहो के सीमा के पार है कनाडा का ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत।

प्राकृतिक संसाधनों के मामले में आयडहो संयुक्त राज्य के सबसे भरपूर राज्यों में से एक है। यह एक रॉकी पर्वतीय राज्य है जहाँ कई प्राकृतिक संसाधन और सुंदर दृश्य हैं। राज्य में बर्फ से ढके पर्वत, नदियाँ, बड़े-बड़े झील, और खड़ी घाटियाँ हैं। स्नेक नदी का पानी हेल्स कैनियन के गुज़रता है, जो संयुक्त राज्य के सबसे गहरा हलक है। शोशोनी झरने की ऊँचाई नायाग्रा जल प्रपात से भी ज़्यादा है।

जलवायु

आयडहो के जलवायु में क्षेत्रानुसार काफी बदलाव आते हैं। हालाँकि आयडहो प्रशांत महासागर से साँचा:convert दूर स्थित है, समुद्री प्रभाव यहाँ के मौसम में फिर भी महसूस होता है। शीतकाल में बादल, नमी, और वर्षण अपने उच्चतम विंदुओं पर होते हैं।[१२] समुद्री मौसम का सबसे कम प्रभाव राज्य के पूर्वी इलाके में होता है जहाँ वर्षण के क्रम को उलटा देखा जा सकता है। यहाँ ग्रीष्मकाल में वर्षा अधिक होती है और शीतकाल में कम।

आयडहो में गर्माहट भी काफी है। लंबे समय तक तापमान साँचा:convert से अधिक काफी कम ही होती है। यहाँ का अधिकतम तापमान साँचा:convert 28 जुलाई 1934 को ओरोफिनो में नापा गया था, और यहाँ का न्यूनतम तापमान साँचा:convert 18 जनवरी 1943 को आयलैंड पार्क डैम पर नापा गया था।

झीलें और नदियाँ

उत्तरी आयडहो में Coeur d'Alene झील
केंद्रीय आयडहो में रेडफिश झील
  • आल्टुरास झील
  • बेयर नदी
  • बेयर झील (आयडहो-यूटा)
  • बोइस नदी
  • क्लियरवाटर नदी
  • हेडन झील
  • हेनरीज़ झील
  • कूटेनाई नदी
  • कैस्केड झील
  • क्वीवलैंड झील
  • Coeur d'Alene झील
  • लोवेल झील
  • वालकट झील
  • पेंड ओरेल - आयडहो का विशालतम
  • लिटल रेडफिश झील
  • लकी पीक झील
  • मूवी नदी
  • नॉर्थ फोर्क क्लियरवाटर नदी
  • पैक नदी
  • पायेट झील
  • पेटीट झील
  • प्रीस्ट झील
  • पर्किंस झील
  • पोर्टनोफ नदी
  • रेडफिश झील
  • सॉटूथ झील
  • स्नेक नदी - सबसे लंबा
  • स्टैनली झील
  • सेंट जो नदी
  • वार्म झील

जनसांख्यिकी

जनसंख्या

आयडहो के आबादी के घनत्व का नक्शा

संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के अनुसार 1 जुलाई 2020 को आयडहो की आबादी 18,39,106 थी, जो 2010 अमेरिकी जनगणना से 17% की बढ़ोतरी थी।[१३]

2018 में आयडहो की औसत आबादी थी 17,54,208 जो पिछले साल से 37,265 ज़्यादा थी और 2010 से 1,86,626 या 11.91% ज़्यादा। 58,884 के आखिरी संख्या से यह काफी ज़्यादा थी और लोगों के अप्रवास की वजह से यह बढ़ोतरी दिखाई पड़ी है। आयडहो में अंग्रेज़ी या जर्मन वंशावली वाले अमेरिकी लोगों की संख्या अधिक है। करीब 14,522 लोग संयुक्त राज्य के बाहर से भी आए।

इससे आयडहो यूटा (+14.37%), टेक्सस (+14.14%), फ्लोरिडा (+13.29%), कॉलोराडो (+13.25%), उत्तर डकोटा (+13.01%), नेवाडा (+12.36%), एरिज़ोना (+12.20%) और वाशिंगटन के बाद नौवें सबसे अधिक गति से बढ़ने वाला राज्य बन चुका है। 2017 से 2018 तक आयडहो नेवाडा के बाद इस सूची में दूसरे स्थान पर था।

नीचे के टेबल पर 2016 के अनुसार आयडहो की संजातीय संरचना दी गई है।

इडाहो के जनसंख्या की जातीय संरचना[१४]
नस्ल जनसंख्या (2017 औसत) प्रतिशत
कुल आबादी 16,57,375 100%
कोकेशियान 15,07,880 91.0%
काले या अफ्रीकी अमेरिकी 11,231 0.7%
स्थानीय अमेरिकी या अलास्का के मूल निवासी 21,323 1.3%
एशियाई 22,720 1.4%
हवाई या प्रशांत महासागरीय द्वीपसमूहों से 2,343 0.1%
अन्य जाति 47,964 2.9%
बहुजातीय 43,914 2.6%
आयडहो की ऐतिहासिक नस्लीय संरचना
नस्लीय संरचना 1970[१५] 1990[१५] 2000[१६] 2010[१७]
कोकेशियान 98.1% 94.4% 90.1% 89.1%
स्थानीय 0.9% 1.4% 1.4% 1.4%
एशियाई 0.5% 0.9% 0.9% 1.2%
काला 0.3% 0.3% 0.4% 0.6%
हवाई और
प्रशांत महासागरीय द्वीपसमूहों से
0.1% 0.1%
अन्य जाति 0.2% 3.0% 4.2% 5.1%
बहुजातीय 2.0% 2.5%

धर्म

साँचा:bar box

आयडहो फॉल्स मंदिर, 2006

प्यू अनुसंधान केंद्र के अनुसार 18 वर्ष के ऊपरे के निवासियों द्वारा प्रस्तुत अपने धर्म थे:

धर्म 2008[१८] 2014[१९][२०]
ईसाई, जिसमें शामिल हैं: 81% 67%
* इंजील प्रतिवादी 22% 21%
* मुख्य प्रतिवादी 16% 16%
* कैथोलिक 18% 10%
* पूर्वी रूढ़िवादी < 0.5% 1%
* ऐसिहासिक हबशी < 0.5% < 1%
* लैटर-डे संत 23% 19%
* जेहोवा की गवाहियाँ 1% < 1%
* अन्य ईसाई < 0.5% < 1%
अधर्म, जिसमें शामिल हैं: 18% 27%
* अविशिष्ट अज्ञात 22%
* अग्नोस्टिक अज्ञात 3%
* नास्तिक अज्ञात 2%
गैर-ईसाई धर्म, जिसमें शामिल हैं: अज्ञात 4%
* मुसलमान < 0.5% 1%
* यहूदी < 0.5% < 1%
* बौद्ध < 0.5% < 1%
* हिन्दू < 0.5% < 1%
* अन्य धर्म < 0.5% < 1%
* अन्य विश्वास अज्ञात 2%
अज्ञात < 0.5% 1%

राज्य सरकार

आयडहो के सरकार में तीन शाखाएँ हैं: कार्यकारी, विधायी और न्यायिक शाखाएँ। आयडहो का विधानसभा द्विसदनीय है, जिसे 35 विधायी ज़िलों से निर्वाचित किया जाता है। हर ज़िले को दो प्रतिनिधियों और एक सीनेटर द्वारा प्रतिनिधित किया जाता है।

1946 से शुरू होकर, राज्य द्वारा निर्वाचित सांविधानिक अधिकारियों को सीट पर 4 वर्षों का समय दिया जाता है। ये हैं: राज्यपाल, उपराज्यपाल, राज्य सचिव, आयडहो राज्य नियंत्रक (1994 से पहले लेखा परीक्षक), कोषाध्यक्ष, महान्यायवादी, और लोक शिक्षण अधीक्षक।

आयडहो के सरकार के पास शराब पर एकाधिकार है, जो है इडाहो राज्य शराब प्रभाग।

सन्दर्भ

  1. [१] United States Census Bureau—Population, Housing Units, Area, and Density: 2010
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite web
  6. साँचा:cite web
  7. साँचा:cite encyclopedia स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. Ellis, Erl H. (October 1951). "Idaho". Western Folklore. 10 (4): 317–9. doi:10.2307/1496073. JSTOR 1496073.
  9. साँचा:cite book
  10. साँचा:cite web
  11. साँचा:cite web
  12. साँचा:cite web
  13. साँचा:cite web
  14. साँचा:cite web
  15. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  16. साँचा:cite web
  17. साँचा:cite web
  18. साँचा:cite web
  19. साँचा:cite web
  20. साँचा:cite web

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:main other

  • स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  • Idaho State Guide, from the Library of Congress
  • स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।.
  • स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।.
  • स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।.
  • स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।—आयडहो राज्य अधिकारियों की सूची
  • स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।.
  • स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।.
  • स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।.
  • स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।.
  • स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।.
  • स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।.
  • स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।.
  • साँचा:osmrelation-inline


साँचा:coord