आचार्य राममूर्ति त्रिपाठी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

आचार्य राममूर्ति त्रिपाठी और आचार्य राममूर्ति अलग-अलग व्यक्ति हैं; भ्रमित न हों।


आचार्य राममूर्ति त्रिपाठी (निधन- ३० मार्च २००९) हिन्दी एवं संस्कृत के विद्वान एवं समालोचक थे। वे सागर विश्वविद्यालय में प्राध्यापक रहे; विक्रम विश्वविद्यालय में हिन्दी के विभागाध्यक्ष रहे तथा कई विश्वविद्यालयों के अतिथि शिक्षक (विजिटिंग फैकल्टी) भी रहे।

जीवनी

आचार्य राममूर्ति त्रिपाठी का जन्म वाराणसी के नवांकला गाँव में ४ जनवरी सन १९२९ को हुआ था। उन्होने एम ए (हिन्दी साहित्य), पीएचडी एवं डी लिट की उपाधि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से ली थी। श्रीमठ, काशी ने उन्हें जगदगुरू रामानंदाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया था। भारत का ऐसा पहला मठ है जो हर वर्ष संस्कृत-हिन्दी साहित्य के एक विद्वान को एक लाख रुपया देकर सम्मानित करता है।

कृतित्व

  • भारतीय काव्यशास्त्र के नए क्षितिज (आलोचनात्मक ग्रन्थ)

बाहरी कड़ियाँ