आगरा फ़ोर्ट रेलवे स्टेशन
आगरा फ़ोर्ट इंडियन रेलवे स्टेशन | |
---|---|
![]() ए स्टेशनरी WAP 4 | |
स्टेशन आंकड़े | |
पता | साँचा:br separated entries |
निर्देशांक | स्क्रिप्ट त्रुटि: "geobox coor" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। |
ऊँचाई | साँचा:convert |
लाइनें | कानपूर-डेल्ही सेक्शन |
संरचना प्रकार | जमीन पर मानक |
प्लेटफार्म | 4 |
वाहन-स्थल | नही |
साइकिल सुविधायें | नही |
सामान जांच | नही |
अन्य जानकारियां | |
आरंभ | 1874? |
विद्युतीकृत | 1982-85 |
स्टेशन कूट | AF |
मण्डल | आगरा रेलवे डिवीज़न |
स्वामित्व | इंडियन रेलवेज |
संचालक | नॉरथ सेंट्रल रेलवे जोन |
स्टेशन स्तर | कार्य पद्धति |
स्थान | |
लोकेशन इन उत्तर प्रदेश |
आगरा फ़ोर्ट रेलवे स्टेशन आगरा शहर के रकबगंज मे आगरा फ़ोर्ट के निकट स्थित है. यह भारत वर्ष के उन स्टेशन मे से एक था, जहाँ ब्रॉड गेज और नॅरो गेज दोनो तरह की लाइन थी. जयपुरजयपुर को जाने वाली नॅरो गेज के ब्रॉड गेज मे कंवर्ट होने के बाद यहाँ सिर्फ़ ब्रॉड गेज ही है. यह रेलवे स्टेशन उत्तर-मध्य रेलवे (नॉर्थ सेंट्रल रेलवेस) ज़ोन मे आता है.
अवलोकन
यह स्टेशन आगरा शहर के कई स्टेशन मे से एक है और यहाँ ताज महल और आगरा फ़ोर्ट जैसे दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए प्रति दिन हज़ारों पर्यटक आते हैं। अकेले ताज महल को देखने के लिए हर साल २४ लाख से अधिक सैलानी आते हैं, जिनमे से करीब १०% विदेशी सैलानी होते हैं. [१]
इतिहास
१००० मिली मीटर (३ फीट और ३.३३ इंच) की चौड़ाई वाली मीटर गेज लाइन जो दिल्ली से बन्दिकुई और बन्दिकुई से आगरा के बीच थी, जो की शुरुआत १८७४ में राजपूताना स्टेट रेलवे के तहत हुई. [२] २००५ मे आगरा-जयपुर लाइन को १७०० मिलीं मीटर (५ फीट और ६ इंच) चौड़ी ब्रॉड गेज मे बदल दिया गया. [३]
एक विशाल, अष्टकोणीय त्रिपोलिया चौक था जो जामा मस्जिद (आगरा) और आगरा किले के दिल्ली द्वार के बीच मौजूद था। आगरा किला रेलवे स्टेशन बनाने के लिए इस त्रिपोलिया को नष्ट कर दिया गया था, जो आगरा का पहला रेलवे स्टेशन भी था और देश में सबसे पुराना रेलवे स्टेशन भी था।
समुद्र तल से १६९ मीटर की उँचाई पर बने कुल ६ प्लॅटफॉर्म हैं. यहाँ से करीब ८ ट्रेन खुलती है और ५३ अन्य ट्रेन यहाँ से गुजरती हैं। इस स्टेशन का आई.आर.सी.टी.सी. कोड ए.एफ है।
विद्युतीकरण
फरीदाबाद- आगरा- मथुरा लाइन का विद्युतीकरण १९८२-८५ मे हुआ और टुंडला-यमुना ब्रिज १९८८-८९ मे और आगरा का यमुना ब्रिज १९९०-९१ मे विद्युतीकृत हुए। [४]
यात्री
आगरा के प्रसिद्ध ताजमहल से करीब ४ किलो मीटर की दूरी पर बने इस स्टेशन पर प्रति दिन करीब ८७,००० यात्री आते है. [५]
सुविधाएँ
आगरा फ़ोर्ट रेलवे स्टेशन पर टेलिफोन बूत, वेटिंग रूम, रिटाइरिंग रूम, रेफ्रेशमेंट रूम्स, वॉटर कूलर्स और बुक स्टॉल जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
यहा से सभी स्थानीय स्थलों के लिए टॅक्सी, ऑटो रिक्सा और साइकल-रिक्सा जैसे यातायात साधन उपलब्ध हैं. यहाँ से ताजमहल ३.८ किलो मीटर तक, आगरा फ़ोर्ट ०.९ किलो मीटर, सिकंदरा १०.४किलो मीटर, फतेहपुर सीकरी ३८ किलो मीटर और आगरा एयरपोर्ट ३.८ किलो मीटर की दूरी पर हैं।