आई-बस
IBus logo | |
इन्टेलिजेन्ट इनपुट बस (IBus) | |
मूल संपादक | Peng Huang |
---|---|
विकासकर्ता | Peng Huang |
मौलिक संस्करण | August 2008 |
स्थिर संस्करण |
1.5.18 / March 2, 2018[१] |
प्रोग्रामिंग भाषा | C, Python |
प्रचालन तंत्र | Unix-like |
भाषा | अनेकानेक भाषाएँ |
विकास स्थिति | सक्रिय |
प्रकार | इनपुट विधि |
लाइसेंस | GNU LGPL v2 or later |
जालस्थल |
github |
इन्टेलिजेन्ट इनपुट बस (IBus, उच्चारण : आई-बस) कम्प्यूटर पर विभिन्न भाषाओं में टेक्स्ट लिखने की सुविधा प्रदान करने वाली इनपुट विधि है। यह यूनिक्स-की-तरह-के प्रचालन तंत्रों (जैसे उबन्तू, फेडोरा आदि) पर काम करता है। यह एससीआईएम से नया है और अब सभी लिनक्स वितरणों के लिए वस्तुतः मानक इनपुट विधि के रूप में स्थापित हो गया है। इसके विकासकर्ता हुआंग पेंग हैं जो एक चीनी डेवलपर हैं।
Ibus-m17n पैकेज में अनेकों भारतीय एवं अन्य भाषाओ में इनपुट की सुविधा है, जिनमें प्रमुख हैं- amharic, arabic, armenian, assamese, athapascan languages, belarusian, बांग्ला, बर्मी भाषा, central khmer, chamic languages, chinese, cree, croatian, czech, danish, divehi, dhivehi, maldivian, esperanto, french, georgian, ancient and modern greek, गुजराती, hebrew, हिन्दी, inuktitut, जापानी, kannada, काश्मीरी, कजाख, कोरियाई भाषा, लाओ भाषा, मलयालम, मराठी, नेपाली, ojibwa, ओड़िया, पंजाबी, फारसी, pushto, pashto, रूसी भाषा, संस्कृत, serbian, sichuan yi, nuosu, siksika, सिन्धी भाषा, सिंहल भाषा, slovak, swedish, tai languages, तमिल, तेलुगु, थाई, uighur, uyghur, उर्दू, uzbek, vietnamese, तथा yiddish. [२]
उबन्तू में आईबस इन्स्टाल करने के लिए यह कमान्ड है-
- sudo apt-get install ibus-m17n
लक्ष्य
इस परियोजना के मुख्य लक्ष्य ये हैं-
- सर्वगुणसम्पन्न और प्रयोक्ता-मित्र इन्पुट विधि प्रदान करना
- सुरक्षा प्रदान करने के लिए आथेन्टिक्केशन
- इनपुट विधियों का विकास करने वाले लोगों के लिए कॉमन इन्टरफेस प्रदान करना
- विश्व के विभिन्न क्षेत्रों और संस्कृतियों के प्रयोक्ताओं की आवश्यकताओं की पूर्ति करना
सन्दर्भ
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।