अहिबरन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:infobox महाराजा अहिबरन बुलन्दशहर के राजा थे जिसका प्राचीन नाम बरन था। वह एक सूर्यवंशी राजा थे। वर्तमान मे बरनवालों को महाराजा अहिबरन का वंशज कहा जाता है।

बुलन्दशहर के राजा

बुलन्दशहर का प्राचीन नाम बरनवाल था। इसका इतिहास लगभग 1200 वर्ष पुराना है। इसकी स्थापना अहिबरनवाल नाम के राजा ने की थी। बुलन्दशहर पर उन्होंने बरन टॉवर की नींव रखी थी। राजा अहिबरन ने एक सुरक्षित किले का भी निर्माण कराया था जिसे ऊपर कोट कहा जाता रहा है इस किले के चारों ओर सुरक्षा के लिए नहर का निर्माण भी था, जिसमें इस ऊपर कोट के पास ही बहती हुई काली नदी के जल से इसे भरा जाता था राजा अहिबरन ने इस सुरक्षित परकोटे में अपनी आराध्या कुलदेवी माँ काली के भव्य मंदिर की भी स्थापना की थी।[१]

सन्दर्भ