अवपरमाणुक कण
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
चित्र:कण समीक्षा.svg
अवपरमाणुक कणों का सोपान (हाइरार्की)
भौतिकी में अवपरमाणुक कण (subatomic particles) उन कणों को कहते हैं जिनसे मिलकर न्युक्लियॉन (nucleons) और परमाणु बने हैं।
अवपरमाणुक कण दो प्रकार के हैं -
- मूल कण (elementary particles), जो किसी अन्य कण से मिलकर नहीं बने हैं।
- मिश्र या संयुक्त कण (composite particles)
कण भौतिकी एवं नाभिकीय भौतिकी में इन कणों का तथा इनके परस्पर अन्योन्य क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।
मूल कण
मानक मॉडल में आजकल निम्नलिखित कण सम्मिलित हैं -
- ६ प्रकार के लेप्टॉन (leptons): इलेक्ट्रॉन, न्यूट्रिनो, म्यूऑन, म्यूऑन न्यूट्रिनो, टाऊ, टाऊ न्यूट्रिनो;
- १२ गेज बोसॉन (gauge bosons (बल वाहक)): विद्युत चुम्बकीय अन्योन्य क्रिया के लिए फोटॉन, दुर्बल अन्योन्य क्रिया के लिए W और Z बोसॉन तथा प्रबल अन्योन्य क्रिया के लिए आठ ग्लुऑन।
चित्र:Standard Model of Elementary Particles.svg
मूलकणों का मानक मॉडल