अलीबाग
साँचा:if empty Alibag | |
---|---|
{{{type}}} | |
साँचा:location map | |
निर्देशांक: साँचा:coord | |
देश | साँचा:flag/core |
प्रान्त | महाराष्ट्र |
ज़िला | रायगढ़ ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | २०,७४३ |
• घनत्व | साँचा:infobox settlement/densdisp |
भाषा | |
• प्रचलित | मराठी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
अलीबाग (Alibag) भारत के महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है।[१][२]
विवरण
अलीबाग कोंकण क्षेत्र में, महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर, अरब सागर के किनारे बसा हुआ एक छोटा-सा शहर है। 17वीं शताब्दी में बनी इस जगह की उन्नति छत्रपति शिवाजी महाराज ने की थी। 1852 में इसे एक तालुका घोषित किया गया। 'महाराष्ट्र का गोआ' तीन तरफ से पानी से घिरे होने के कारण अलीबाग में बहुत सारे सुंदर तट हैं। सभी तटों के किनारे नारियल और सुपारी के पेड़ होने से सारा इलाका किसी उष्णकटिबंधीय समुद्र तट जैसा लगता है। यहाँ का मौसम बहुत सुहावना होता है और तट बिल्कुल अनछुए से लगते हैं। यहाँ की हवा प्रदूषणरहित व ताज़ी है और तटों का दृष्य किसी स्वर्ग जैसा लगता है। अलीबाग बालूतट पर काली रेत आश्चर्यचकित करती है। अलीबाग एक तटीय शहर है, इसलिए यहाँ के स्थानीय व्यंजन मछली से बने होते हैं। मौसम सुहावना रहता है जहाँ तापमान न बहुत ज्यादा होता है और न बहुत कम। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस होता है। यहाँ आने के लिए सर्दियाँ सबसे अच्छा व उपयुक्त समय होता है। मुंबई से 30 किमी दूर अलीबाग, परिवहन के सभी साधनों, जैसे रेल, वायु और सड़क से भलीभाँति जुड़ा है। मुंबई का अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और पेन का रेलवे स्टेशन इसके सबसे निकट है।
चित्र दिर्घा
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ "RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831
- ↑ "Mystical, Magical Maharashtra स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458