अयूबिया राष्ट्रीय उद्यान
साँचा:infobox अयूबिया राष्ट्रीय उद्यान (साँचा:lang-ur) पाकिस्तान में स्थित साँचा:convert[१] का एक संरक्षित क्षेत्र है। यह उद्यान "अयूबिया" (साँचा:lang-ur) के नाम से भी जाना जाता है। अयूबिया का नाम पाकिस्तान के दूसरे राष्ट्रपति मुहम्मद अयूब खान (1958-1969) के नाम पर रखा गया था।[२][३]
अयूबिया राष्ट्रीय उद्यान सात प्रमुख गांवों और तीन छोटे शहरों थांदनि, नथीगली और खानसपुर से घिरा हुआ है।[४] उद्यान को एक रिसॉर्ट परिसर के रूप में विकसित किया गया है।[५]
अयूबिया राष्ट्रीय उद्यान 1984 में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक पूर्व कोने में समशीतोष्ण वनों का संरक्षण करने केलिये स्थापित किया गया था। 1998 में इसे साँचा:convert[६] या साँचा:convert से साँचा:convert के मूल आकार में विस्तारित किया गया था। तब से यह खैबर पख्तूनख्वा वन्यजीव विभाग द्वारा प्रबंधित किया गया है।
मौसम
उद्यान की जलवायु गर्मियों में ठंडी होती है, लेकिन सर्दियों में कठोर होती है। हालांकि यह मई और जून में केवल गर्म रहता है, जब जुलाई के अंत और अगस्त की शुरुआत में मानसून की आहट आती है, तो ठंड बढ़ जाती है। उद्यान की औसत वर्षा 1,244 सेंटीमीटर है।
वनस्पति और जीव
उद्यान में 104 प्रजातियों के पौधे हैं। मुख्य फूलों की प्रजातियाँ देवदार, ब्लू पाइन, सिल्वर फ़िर और बाँज हैं। 19 परिवारों से संबंधित लगभग 21 पौधे अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं। पक्षियों की 203 प्रजातियाँ यहाँ रहती हैं। जिनमें गिद्ध, कोकलास और सुवर्ण महाचील शामिल हैं। अयूबिया राष्ट्रीय उद्यान स्तनधारियों की 31 प्रजातियों का समर्थन करता है। तेन्दुए, पहाड़ी लोमड़ी और उड़न गिलहरी जैसे जानवर यहाँ पाए जा सकते हैं।[७]
प्रबंधन
उद्यान को खैबर पख्तूनख्वा वन्यजीव विभाग द्वारा 1975 खैबर पख्तूनख्वा वन्यजीव अधिनियम के तहत प्रबंधित किया गया है। उद्यान का मुख्यालय डूंगा गली में है, जो अबोटाबाद से 50 किलोमीटर और मुर्री से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
उद्यान में जाने के लिए मार्च से सितंबर का समय सबसे अच्छा होता है।[७]
गैलरी
- Tilla Donga.JPG
टीला डोंगा
- Ayubia - Donga Gali dandee.jpg
पाइपलाइन ट्रैक, अयूबिया राष्ट्रीय उद्यान
- Ayubia, Pakistan.jpg
पहाड़ियाँ
- Ayubia National Park Track 3.JPG
डोंगा गली और अयूबिया के बीच ट्रैक से पहाड़ों का एक दृश्य
उद्यान में कश्मीर रॉक अगामा
- Ayubia National Park 302 (1).jpg
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
| Wikimedia Commons has media related to Ayubia National Park.साँचा:preview warning |
- WDPA Profileसाँचा:dead link
- Description at wildlifeofpakistan.com
- History, information and photos of Murree (Ayubia included)
- Ayubia National Park pictures and videos
- WWF Pakistan - Ayubia page
- Pakistan factbook
- ↑ सन्दर्भ त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;wwf_pandaनाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ सन्दर्भ त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;parc_gov_reportनाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ सन्दर्भ त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;tourism_governmentनाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ सन्दर्भ त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;wildlifeofpakistanनाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ सन्दर्भ त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;nathiagaliनाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ सन्दर्भ त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;review_PASनाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ अ आ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।