अमांची वेंकट सुब्रह्मण्यम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
अमांची वेंकट सुब्रह्मण्यम (एवीएस)
Amanchi Venkata Subrahmanyam.jpg
जन्म अमांची वेंकट सुब्रह्मण्यम
02 January 1957[१]
तेनाली,[२] आन्ध्र प्रदेश, भारत
मृत्यु साँचा:death date and age[३]
हैदराबाद
आवास हैदराबाद, आन्ध्र प्रदेश, भारत
माता-पिता वीरा राघवय्या
(स्व॰) शिवा कामेश्वरी

अमांची वेंकट सुब्रह्मण्यम (2 जनवरी 1957 – 8 नवम्बर 2013) एक पत्रकार, अभिनेता, हास्य कलाकार, निर्माता और निर्देशक थे। वो अपने नाम के प्रथमाक्षरों एवीएस से जाने जाते हैं। उन्होंने लगभग ५०० फ़िल्मों में अभिनय किया।[४]

पूर्व जीवन और जीवनवृत्ति

एवीएस का जन्म २ जनवरी १९५७ को भारतीय राज्य आन्ध्र प्रदेश के गुन्टूर जिले के तेनाली कस्बे में हुआ। उन्हें फ़िल्म उद्योग से १९९३ में फ़िल्म मिस्टर पेल्लम में निर्देशक 'बपू' ने परिचित करवाया। इस फ़िल्म के साथ वो तेलुगू सिनेमा के हास्य कलाकर के रूप में उभरे। उन्हें उनके इस अभिनय के लिए आन्ध्र प्रदेश सरकार ने नंदी पुरस्कार सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया। उन्होंने टीवी शो और फ़िल्मों में दोनो जगह विभिन्न निजी और सरकारी पुरस्कार प्राप्त किये। वो 'अंकल' और 'ओरी नी प्रेमा बंगाराम कानु…!' फ़िल्मों के निर्माता रहे[५] और सुपर हीरोज़, ओरी नी प्रेमा बंगाराम कानु, रूम मेट्स तथा कोठिमूका नामक चार फ़िल्मों में निर्देशक का कार्य किया।[६]

निधन

एवीएस का ८ नवम्बर २०१३ को उनके पुत्र के निवासस्थान मनिकोंडा, हैदराबाद में निधन हो गया।

पुरस्कार

आन्ध्र प्रदेश सरकार ने उनकी पदार्पण फ़िल्म मिस्टर पेल्लम के लिए वर्ष १९९३ में नंदी पुरस्कार से सम्मनित किया।

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. साँचा:cite web
  6. साँचा:cite web

बाहरी कड़ियाँ