अमरपक्षी तारामंडल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
अगर आप मिथ्य-कथाओं में मिलने वाले अमरपक्षी (फ़ीनिक्स) के बारे में जानकारी ढूंढ रहें हैं, तो अमरपक्षी का लेख देखिये
अमरपक्षी तारामंडल
Phoenix
तारामंडल
चित्र:Phoenix IAU.svg
तारों की सूची
संक्षिप्त रुप Phe
दायाँ आरोहण 23h 26.5m to 02h 25.0m[१] h
दिक्पात −39.31° to −57.84°[१]°
चक्र SQ1
क्षेत्र 469 sq. deg. (37th)
मुख्य तारे 4
बायर तारे 25
बहिर्ग्रह वाले तारे 10
3.00m से चमकीले तारे 1
10.00 पारसैक (32.62 प्रकाशवर्ष) परिधि के तारे 1
सबसे_चमकीला_तारा α Phe (2.40m)
निकटतम तारा ग्लीज़ 915
(27.24 प्रव, 8.35 पसै)
मॅसिये वस्तुएँ 0
उल्का बौछारें फ़ीनिक्साई उल्का बौछार
तारामंडल
(सीमा से सटे)
साँचा:plainlist
अक्षांश +32° और −80° के बीच दृश्यमान।
सबसे उत्तम दृश्य 21:00 (रात्रि 9 बजे) नवम्बर के महीने में।

अमरपक्षी या फ़ीनिक्स (Phoenix constellation) तारामंडल एक छोटा-सा तारामंडल है। इसके अधिकतर तारे बहुत धुंधले हैं और इसमें +५ मैग्नीट्यूड की चमक (सापेक्ष कान्तिमान) से अधिक रोशनी रखने वाले केवल दो तारे हैं। इसकी परिभाषा सन् १५९७-९८ में पॅट्रस प्लैंकियस (Petrus Plancius) नामक डच खगोलशास्त्री ने की थी। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में भी यह शामिल है।[१]

तारे और अन्य वस्तुएँ

अमरपक्षी तारामंडल में ४ मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें २५ तारों को बायर नाम दिए जा चुके हैं। इनमें से ५ के इर्द-गिर्द ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करते हुए पाए गए हैं। इस तारामंडल के मुख्य तारे और अन्य वास्तुएँ इस प्रकार हैं -[२]

  • अल्फ़ा फ़ीनाइसिस (α Phoenicis) - यह एक K0 III श्रेणी का +२.४ मैग्नीट्यूड (चमक) वाला तारा है। दूरबीन से देखने पर यह एक दोहरा तारा ज्ञात होता है। इस तारे को अन्क़ा (Ankaa) भी कहते हैं।
  • फ़ीनिक्साई उल्का बौछार (Phoenicids meteor shower) - हर साल दिसम्बर ५ की रात्री को पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध (हॅमिस्फ़्येअर) में अमरपक्षी तारामंडल के क्षेत्र में उल्काओं की कुछ बौछारें देखी जाती हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. "Phoenix, constellation boundary". The Constellations. International Astronomical Union. Archived from the original on 5 जून 2013. Retrieved 23 August 2012. {{cite journal}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  2. Ian Ridpath and Wil Tirion (2007). Stars and Planets Guide, Collins, London. ISBN 978-0007251209. Princeton University Press, Princeton. ISBN 978-0691135564.