अभिन्न श्याम गुप्ता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:The President Dr. A.P.J. Abdul Kalam presenting the Arjuna Award for the year 2004 to Shri Abhinn Shyam Gupta for Badminton, at a glittering function in New Delhi on August 29, 2005.jpg
राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 2005 में बैडमिंटन के लिए अभिन श्याम गुप्ता को 2004 का अर्जुन पुरस्कार प्रदान करते हुए

अभिन्न श्याम गुप्ता (जन्म; २२ अक्टूबर १९७९, इलाहाबाद) भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी है। वर्तमान में यह इलाहाबाद शहर में रहते है और यह एकल में एक राष्ट्रीय चैंपियन है।[१] गुप्ता ने पुरुषों के एकल में २००४ ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में बैडमिंटन खेला, दक्षिण कोरिया के पार्क ताई-सांग से ३२ के दौर में हार गए थे।[२]

गुप्ता को भारतीय बैडमिंटन में उनके योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[३]

शिक्षा और कार्य

अभिन्न इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी कॉम पास हैं। वे वर्तमान रूप से इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, सूबेदार टर्मिनल, इलाहाबाद में उप प्रबंधक (डिप्टी मैनेजर) हैं।

कीर्तिमान

अभिन्न २००४ का लिम्का बुक रिकॉर्ड रखते हैं। वे भारत के पहले शटलर हैं जो सभी श्रेणियों में राष्ट्रीय चैम्पियन रहे हैं - मिनि, सब-जूनियर, जूनियर (दो बार) और सीनियर (दो बार) ।

मुख्य प्रतियोगिताएँ

  • राष्ट्रमंडल खेल - क्वालालम्पूर – 1998
  • विश्व चैम्पियनशिप - कोपनहेगन – 1999
  • फ़्रेन्च सुपर श्रंखला 2001 - विजेता
  • सेविल्ल – 2001
  • मैन्चिस्टर - 2002
  • एशियाई खेल - बुसान - 2002
  • बर्मिंघम – 2003
  • विश्व ओलम्पिक्स - एथेन्स ओलम्पिक्स - 2004
  • संयुक्त राज्य अमरीका (विश्व चैम्पियनशिप के लिए योग्य घोषित) – 2005

सन्दर्भ

साँचा:asbox