अनाड़ी (1959 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
अनाड़ी
चित्र:अनाड़ी1.jpg
अनाड़ी का पोस्टर
निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी
लेखक इन्दर राज आनन्द
अभिनेता राज कपूर,
नूतन,
ललिता पवार
संगीतकार शंकर जयकिशन
प्रदर्शन साँचा:nowrap 1959
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

अनाड़ी 1959 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसका निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया। इसमें राज कपूर, नूतन, ललिता पवार और मोतीलाल हैं। संगीत शंकर जयकिशन का है और गीत शैलेन्द्र के साथ-साथ हसरत जयपुरी के थे।

संक्षेप

राज कुमार एक ईमानदार, खूबसूरत और समझदार लड़का है, जो एक पेंटर के रूप में अकेले काम करता है। उसकी कमाई इतनी भी नहीं होती है कि वो घर का किराया भी दे सके। एक दिन उसे रास्ते में पैसों से भरा हुआ किसी का बटुवा दिखता है, वो उसके मालिक, रामनाथ को उसे वापस कर देता है। रामनाथ उसकी ईमानदारी देख कर खुश हो जाता है और अपने कार्यालय में उसे क्लर्क की नौकरी दे देता है। उसकी मुलाक़ात रामनाथ के घर काम करने वाली आशा से होती है और दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगते हैं। पर ये सब कुछ तब खत्म हो जाता है, जब उसे पता चलता है कि वो असल में आशा नहीं, बल्कि रामनाथ की भांजी, आरती है।

अचानक राज की मकान मालकिन की रामनाथ के कंपनी की दवाई खाने के बाद मौत हो जाती है। पुलिस को पता चलता है कि उसकी मौत जहर की वजह से हुई है। सारा शक राज के ऊपर जाता है और पुलिस उसे पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लेती है। अंत में रामनाथ सारी सच्चाई बता देता है और राज बच जाता है।

मुख्य कलाकार

संगीत

सभी शंकर जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध।

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."वो चाँद खिला वो तारें"हसरत जयपुरीलता मंगेश्कर, मुकेश4:24
2."किसी की मुस्कुराहटों पे"शैलेन्द्रमुकेश4:29
3."तेरा जाना दिल के अरमानों"शैलेन्द्रलता मंगेश्कर3:41
4."दिल की नजर से"शैलेन्द्रमुकेश, लता मंगेश्कर4:40
5."सब कुछ सीखा हमने"शैलेन्द्रमुकेश3:38
6."बनके पंछी गाये प्यार"हसरत जयपुरीलता मंगेश्कर3:32
7."नाइंटीन फिफ्टी सिक्स"शैलेन्द्रमन्ना डे, लता मंगेश्कर5:01

नामांकन और पुरस्कार

प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्ति पुरस्कार वितरण समारोह श्रेणी परिणाम
राज कपूर फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार साँचा:won
ललिता पवार फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार साँचा:won
शंकर जयकिशन फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार साँचा:won
शैलेन्द्र ("सब कुछ सीखा हमने") फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार साँचा:won
मुकेश ("सब कुछ सीखा हमने") फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार साँचा:won

बाहरी कड़ियाँ