अजीत डोभाल
| अजीत कुमार डोभाल | |
|---|---|
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
| |
| कार्यकाल 30 मई 2014 | |
| प्रधानमंत्री | नरेन्द्र मोदी |
| पूर्वा धिकारी | शिवशंकर मेनन |
| कार्यकाल 2004-2005 | |
| पूर्वा धिकारी | के. पी. सिंह |
| उत्तरा धिकारी | ई. एस. एल. नरसिम्हन |
| जन्म | साँचा:br separated entries |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| बच्चे | 2 |
| निवास | नई दिल्ली, भारत |
| साँचा:center | |
अजीत कुमार डोभाल, आई.पी.एस. (सेवानिवृत्त), भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। वे 30 मई 2014 से इस पद पर हैं।[१] डोभाल भारत के पांचवे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। इससे पहले शिवशंकर मेनन भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे।
प्रारम्भिक शिक्षा
अजित डोभाल का जन्म 1945 में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक गढ़वाली परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अजमेर के मिलिट्री स्कूल से पूरी की थी, इसके बाद उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए किया और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद वे आईपीएस की तैयारी में लग गए। कड़ी मेहनत के बल पर वे केरल कैडर से 1968 में आईपीएस के लिए चुन लिए गए।[२]
करियर
अजीत डोभाल 1968 में केरल कैडर से आईपीएस में चुने गए थे, 2005 में इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी आईबी के चीफ के पद से रिटायर हुए हैं। वह सक्रिय रूप से मिजोरम, पंजाब और कश्मीर में उग्रवाद विरोधी अभियानों में शामिल रहे हैं।
सन्दर्भ
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।